Site icon Aaj Ki Baat

87.92% Pass; Ludhiana Region 9th

87.92% Pass; Ludhiana Region 9th


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश के कुल 22 रीजन में लुधियाना रीजन को 9वां नंबर मिला है। लुधियाना रीजन में इस बार 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं।

.

सीबीएसई ने वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया है। अब स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और 7 स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर स्टूडेंट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है। इस बार CBSE ने कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं।

CBSE ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें।

लुधियाना रीजन में 1,23,836 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

लुधियाना रीजन में कुल 1,23,836 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें से 64,249 लड़के और 59,587 लड़कियां थीं। फाइनल परीक्षा में 55,101 लड़के व 53,773 लड़कियां पास हुई हैं। कुल मिलाकर 1,08,874 स्टूडेंट्स पास हुए।

वहीं, परसेंटेज के हिसाब से देखें तो लुधियाना रीजन में कुल 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें 85.76% लड़के और 90.24% प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। इस हिसाब से लड़कों की तुलना में करीब 5% ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लुधियाना रीजन में 9977 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है।

कास्टवाइज रिजल्ट ये रहा

लुधियाना रीजन में जनरल कास्ट के 92,936 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और 82,334 स्टूडेंट पास हुए। जनरल कास्ट के 88.59% प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए। वहीं, एससी कैटेगिरी के 13,669 ने परीक्षा दी और 11,778 स्टूडेंट पास हुए। एससी कैटेगिरी का रिजल्ट 86.17% रहा। एसटी कैटागिरी के 78.76 प्रतिशत और ओबीसी के 87.30 स्टूडेंट पास हुए।

अपार आईडी न होने पर क्या करें

यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालांकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी।

यहां देखें CBSE 12वीं का रिजल्‍ट

cbse.gov.in

results.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

DigiLocker, UMANG ऐप

ऐसे चेक करें SMS से रिजल्ट

अपने फोन में मैसेज बॉक्स ओपन करें।

इसमें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें।

कुछ ही सेकंड में 12वीं का रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में दिखाई देगा।

ऐसे चेक करें डिजिलॉकर से रिजल्ट

डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं।

अपने मोबाइल नंबर या आधार से साइन अप/लॉगिन करें।

“Education” सेक्शन में जाएं और CBSE को चुनें।

“Class XII Marksheet 2026” क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

“Get Document” या “Fetch” बटन पर क्लिक करें।

डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड या सेव करके रखें।

हर विषय में 33% अंक लाना जरूरी

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल अंको के साथ हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना होगा। इससे कम अंक आने पर उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा।

जो छात्र 1 सब्जेक्ट में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका दिया जाएगा। लेकिन 2 या उससे अधिक सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा 12वीं क्लास में बैठना होगा। CBSE 12वीं 2025 में 88.39% अंक प्राप्त किए थे। जिसमें साल 2024 की तुलना में 0.41% की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 3% गिरा है।

फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

एक या अधिक विषयों में पास न होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।



Source link

Exit mobile version