Site icon Aaj Ki Baat

90 के दशक का आइकॉनिक डांस सॉन्ग, जिसने बना दिया था माधुरी को सेंसेशन, 30 साल बाद भी शादी-पार्टी की जान

90 के दशक का आइकॉनिक डांस सॉन्ग, जिसने बना दिया था माधुरी को सेंसेशन, 30 साल बाद भी शादी-पार्टी की जान


 

1990 के दशक में कई सुपरहिट गाने आए, लेकिन कुछ गीत ऐसे रहे जिन्होंने वक्त के साथ अपनी चमक बिल्कुल कम नहीं होने दी. ऐसा ही एक आइकॉनिक डांस नंबर है ‘मेरा पिया घर आया’, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था. यह गाना 1995 में आई फिल्म ‘याराना’ का हिस्सा है. इस गाने को मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी दमदार आवाज दी, जबकि इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. गीत के बोल माया गोविंद ने लिखे, जो बेहद चटपटे और उत्साह से भरे हुए हैं. माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए इस गाने ने कविता कृष्णमूर्ति को फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया. माधुरी के शानदार डांस मूव्स ने इसे यादगार बना दिया. रंग-बिरंगे सेट, दमदार कोरियोग्राफी और माधुरी के एक्सप्रेशन्स ने इस गीत को 90 के दशक के सबसे चर्चित डांस नंबर्स में शामिल कर दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version