Site icon Aaj Ki Baat

90s का वो सुपरहिट गाना, जिसने नौजवानों को बना दिया था दीवाना, नई-नवेली सिंगर बन गई थी पॉप स्टार

90s का वो सुपरहिट गाना, जिसने नौजवानों को बना दिया था दीवाना, नई-नवेली सिंगर बन गई थी पॉप स्टार


 

नई दिल्ली: 90 के दशक में जब हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने बन रहे थे, तब एक नई सिंगर ने अपने ही गाने पर परफॉर्म करके धूम मचा दिया था. उन्हें रातों-रात पॉप क्वीन का तमगा मिला. हम ‘मेड इन इंडिया’ गाने की बात कर रहे हैं, जो सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि इंडियन पॉप म्यूजिक के इतिहास का वह सुनहरा चैप्टर है जिसने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था. साल 1995 में आए गाने ने अलीशा चिनॉय को रातों-रात स्टार बना दिया था. इस गाने के जरिए पहली बार इंडी पॉप ने बॉलीवुड के गानों को कड़ी टक्कर दी थी. गाने के वीडियो में अलीशा एक ऐसी राजकुमारी के रूप में नजर आईं, जो दुनिया भर के राजकुमारों को ठुकराकर अंत में एक भारतीय लड़के को चुनती हैं. इस म्यूजिक वीडियो ने मॉडल मिलिंद सोमन को भी एक बड़ा स्टार बना दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version