Last Updated:
जैस्मिन सैंडलस ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के लिए शाश्वत सचदेव के साथ ‘जाइए सजना’ गाना गाया है जो काफी पॉपुलर हो रहा है. इस गाने पर खूब रील्स बन रहे हैं. इस फिल्म में जैस्मिन के कई गाने हैं लेकिन इस गाने से उन्हें खासा लोकप्रियता मिली है. इसके बारे में बात करते हुए वो कहती हैं कि फिल्म का गाना ‘जाइए सजना’ म्यूजिक लॉन्च की सुबह 4 बजे लिखा और रिकॉर्ड किया गया था. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ये गाना इतना सुपरहिट हो जाएगा.

जैस्मिन सैंडलस ने ‘धुरंधर’ में कई गाने गाए हैं.
नई दिल्ली. जैस्मिन सैंडलस इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अपने गानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के लिए उन्होंने पांच गाने रिकॉर्ड किए हैं, जिनमें से ‘जाइये सजना’ को दर्शकों का खास प्यार मिल रहा है. जैस्मिन ने खुलासा किया कि यह गाना एल्बम लॉन्च के दिन ही तड़के भोर में तैयार और फाइनल किया गया था. 17 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के गानों का ऑफिशियल लॉन्च था. फिल्म के पेड प्रीव्यू से ठीक एक दिन पहले इसके गानों को रिलीज किया गया था.
जैस्मिन ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को बताया कि यह गाना कंपोजर शाश्वत सचदेव के साथ सुबह 4 बजे स्टूडियो में तैयार हुआ. वो कहती हैं कि फिल्म का ये पॉपुलर गाना एल्बम रिलीज वाले दिन भी बना था. ये लोग उसी दिन फिल्म का गाना लिख रहे थे जिस दिन लॉन्च था. वो कहती हैं कि उन्होंने उसी दिन गाना रिकॉर्ड किया था जिस दिन गाना परफॉर्म किया था.
आखिरी वक्त पर रिकॉर्ड हुआ गाना
जैस्मिन ने बताया कि इस गाने के कुछ हिस्से तीन महीने पहले लिखे और रिकॉर्ड किए गए थे, लेकिन फाइनल वर्शन आखिरी वक्त में तैयार हुआ. वो बताती हैं, ‘ ‘जाइए सजना’ के कुछ-कुछ पार्ट्स हमने तीन महीने पहले लिख लिए थे, रिकॉर्ड कर लिए थे, और फाइनल एकदम से हुआ.पूरी एल्बम बनी हुई थी और एक अच्छा गाना था जो आपको लगता है कि बहुत अच्छा है, बहुत खूबसूरत है. ये गाना अकेलेपन और धोखे की फीलिंग को बखूबी बयां करता है. पूरी टीम और मैं खुद भी नहीं सोच सकते थे कि ये गाना इतना बड़ा हिट हो जाएगा. अब तो दुनियाभर के भारतीय इस गाने की बात कर रहे हैं’.
जैस्मिन ने सतिंदर सरताज संग काम करने को बताया अपनी जीत
सतिंदर सरताज के साथ काम करने के बारे में जैस्मिन कहती हैं कि ये उनके लिए शानदार अनुभव था. ‘जाइए सजन’ में सतिंदर सरताज की हुक लाइन के बारे में वो कहती हैं कि उनके साथ काम करना ये किसी सपने से कम नहीं था. जैस्मिन सैंडलस कहती हैं, सिर्फ सतिंदर सरताज के साथ काम करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है. मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं और उनकी म्यूजिक को बहुत पसंद करती हूं. मेरी मां बहुत खुश हैं और यही मेरी सबसे बड़ी जीत है.
गाने से चमकी सिंगर की किस्मत
सिंगर आगे कहती हैं, ‘शाश्वत आई लव यू भाई. तुमने मुझे इन गानों को लिखने के लिए मेरी हदें पार करवा दीं. स्टूडियो में जागी रातें अब पूरी तरह वर्थ लगती हैं. तुम एक पागल इंसान हो जो खूबसूरत म्यूजिक बनाने के लिए जुनूनी हो. तुमने मेरी जिंदगी बदल दी है. अब मेरे कॉन्सर्ट्स किसी फेस्टिवल जैसे लगते हैं’.
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में जैस्मिन के गानों को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. इसके गाने सोशल मीडिया पर छए हुए हैं. इनपर जमकर रील्स बन रहे हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें