बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हुई इमरान खान की ‘हैप्पी पटेल’, अब ओटीटी पर देने जा रही दस्तक, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Last Updated:

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ से इमरान खान ने एक लंबे अरसे बाद पर्दे पर वापसी की. एक्टिंग से काफी समय तक दूर रहने के बाद इमरान खान ने वीर दास की फिल्म से कमबैक किया जिसे उनके मामा आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. थिएटर्स में फिल्म फ्लॉप रही और अब ये ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है.

कॉमेडियन वीर दास ने ‘हैप्पी पटेल’ से एक नई शुरुआत की. इस फिल्म से उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया. इमरान खान ने इसमें अहम किरदार अदा किया था. फिल्म को लेकर दर्शकों की काफी उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म उसे पूरा नहीं कर पाई.

‘हैप्पी पटेल’ को दर्शकों और क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यू मिले थे और थिएटर्स में फिल्म फ्लॉप साबित हुई. जनवरी 16 को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर महज 6 करोड़ की कमाई की थी. पूरे लाइमटाइम में फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में सिमट गया.

वीर दास द्वारा निर्देशित ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 1 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी. अगर आपने थिएटर्स में फिल्म नहीं देखी तो आप घर बैठे ओटीटी पर इसका आनंद उठा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस स्पाई कॉमेडी का निर्देशन कॉमेडियन वीर दास और कवी शास्त्री ने किया है. इसमें मोना सिंह, मिथिला पालकर, शारिब हाशमी और सृष्टि तवाडे जैसे कलाकारों की टीम है. आमिर खान और इमरान खान ने फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दी है, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई.

कहानी एक ऐसे जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है जो आमतौर पर दिखने वाले एक्शन हीरो की तरह नहीं है. फिल्म में दिखाया गया है कि मुख्य किरदार, जिसे वीर दास ने निभाया है, ब्रिटेन में पले-बढ़े भारतीय मूल के एजेंट हैं जिन्हें गोवा में मिशन पर भेजा जाता है. हालांकि, उनकी उत्सुकता अक्सर अप्रत्याशित और अराजक हालात पैदा कर देती है.

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा 'A' सर्टिफिकेट दिया गया था. अब डिजिटल रिलीज के साथ, उम्मीद है कि फिल्म को फिर से ध्यान मिलेगा और इसकी स्ट्रीमिंग पहुंच बढ़ेगी.

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया था. अब डिजिटल रिलीज के साथ, उम्मीद है कि फिल्म को फिर से ध्यान मिलेगा और इसकी स्ट्रीमिंग पहुंच बढ़ेगी.

Imran Khan reveals Aamir Khan received death threats mamu jaan Desh se bhagane ki koshish kar rahe hain kab se

अब अगर इमरान खान की फिल्मों की बात करें तो इमरान खान ने आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो जेनेलिया डिसूजा के अपोजिट नजर आए थे. पहली ही फिल्म से इमरान खान दर्शकों पर जबरदस्त छाप छोड़ने में सफल रहे थे. अपनी चॉकलेटी बॉय इमेज से उन्होंने दिल जीत लिए थे.

Imran khan Avantika

पहली फिल्म से मिली जबरदस्त सफलता को इमरान खान फिल्म इंडस्ट्री में भुना नहीं पाए. ‘डेली बेली’, मेरे ब्रदर की दुल्हन, आई हेट लव स्टोरीज, ब्रेक के बाद, कट्टी बट्टी जैसी फिल्मों में काम करने के बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *