‘हर हाल में लड़ना है’, आईसीयू में पिता को देखकर टूट गया था ये एक्टर, उसी पल से मिली थी जिंदगी की सीख

‘हर हाल में लड़ना है’, आईसीयू में पिता को देखकर टूट गया था ये एक्टर, उसी पल से मिली थी जिंदगी की सीख


Last Updated:

वरुण धवन के लिए वह वक्त बेहद मुश्किल था, जब उन्होंने आईसीयू में भर्ती अपने पिता डेविड धवन को देखा था. लेकिन उसी दौर में उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा सबक मिला था. पिता की बातों ने उन्हें सिखाया कि हालात कितने भी खराब क्यों न हों, हमेशा ‘फाइटबैक’ करना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

‘हर हाल में लड़ना है’, आईसीयू में पिता को देखकर टूट गया था ये एक्टरZoom

वरुण धवन ने शेयर की पोस्ट

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इडंस्ट्री में अपनी एनर्जी और चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया जब सब कुछ बहुत मुश्किल लगने लगा था. हाल ही में वरुण ने अपने उस दौर को याद किया जब उनके पिता डेविड धवन आईसीयू में भर्ती थे.

वरुण ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने कठिन समय के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब उनके पिता अस्पताल में थे, तब भी उन्होंने उन्हें काम पर जाने के लिए कहा. वजह ये थी कि फिल्म में प्रोड्यूसर का पैसा लगा हुआ था और वो नहीं चाहते थे कि किसी का नुकसान हो.

वरुण धवन ने शेयर की भावुक पोस्ट

वरुण ने इमोशनल होकर कहा कि वो पल उनके लिए बेहद मुश्किल था. एक तरफ पिता आईसीयू में थे और दूसरी तरफ काम की जिम्मेदारी. लेकिन उस समय उनके पिता की सोच और काम के प्रति ईमानदारी ने उन्हें अंदर से मजबूत बना दिया. उन्होंने बताया कि उसी वक्त उन्हें समझ आया कि जिंदगी में चाहे हालात कितने भी खराब क्यों न हों, हमें हार नहीं माननी चाहिए और डटकर सामना करना चाहिए.

वायरल हो रही पोस्ट

बेटी से जुड़ी बीमारी का भी किया जिक्र

एक्टर ने ये भी बताया कि उस घटना ने उन्हें ‘फाइटबैक’ करना सिखाया. यानी मुश्किल वक्त में टूटने के बजाय और मजबूत बनना चाहिए. उनके पिता की बातों ने उन्हें एक अलग तरह की ताकत दी, जो आज भी उनके साथ है.इसके अलावा वरुण ने अपनी बेटी लारा की हेल्थ को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को एक बीमारी थी, जिसकी वजह से उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती थी. बाद में एक प्रोसिजर के बाद उसकी हालत पहले से बेहतर हो गई.

बता दें कि वरुण ने सभी पेरेंट्स से अपील की कि बच्चों की ग्रोइंग एज में उनका खास ध्यान रखें. उनकी एक्टिविटी और मूवमेंट पर नजर रखें, ताकि किसी भी परेशानी का समय पर पता चल सके.कुल मिलाकर, वरुण धवन की ये कहानी सिर्फ एक स्टार की नहीं, बल्कि उस इंसान की है जिसने मुश्किल वक्त से सीख लेकर खुद को और मजबूत बनाया.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *