Indian Navy Maritime Exercise Kochi

Indian Navy Maritime Exercise Kochi


  • Hindi News
  • Career
  • Indian Navy Maritime Exercise Kochi | France, Singapore Military Drill

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Indian Navy Maritime Exercise Kochi

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (अमेंडमेंट) बिल 2025 लोकसभा से पारित

30 मार्च को इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (अमेंडमेंट) बिल 2025 (IBC) लोकसभा से पारित हुआ।

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इसे पेश किया।
  • इस बिल के बाद अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) को किसी कंपनी के डिफॉल्ट (बैंकरप्सी ) साबित होने के बाद आवेदन स्वीकार करने के लिए 14 दिन का समय मिलेगा।
  • इससे पहले तक ये आवेदन लंबे समय तक पेंडिंग होते थे, उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती थी।
  • इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड में सुधार का उद्देश्य दिवालिया होने पर प्रोसेस में होने वाली देरी को खत्म करना है।
  • मंत्रालय के मुताबिक, इस बिल का उद्देश्य बैंकों के कर्ज यानी नॉन परफॉमिंग एसेट्स (NPA) को कम करना है। साथ ही दिवालिया होने वाली कंपनियों को भी बचाना है।
  • मंत्रालय के मुताबिक, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) देश के बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाने में एक बड़ा फैक्टर रही है, जिसमें नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स की वसूली भी शामिल है।
  • इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) बिल 2025 में कुल 12 संशोधन किए गए हैं, जिनमें 11 कमेटी ने दिए हैं और एक सरकार ने पेश किया है।
  • इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) को 2016 में लागू किया गया था।
  • इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड बिल को अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

2. अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन

30 मार्च को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंप से केरोसिन देने का फैसला किया है।

  • अब सरकारी तेल कंपनियां तय पेट्रोल पंपों पर केरोसिन रख सकेंगी और बांट सकेंगी।
  • राशन की दुकानों पर भी केरोसिन मिलता रहेगा।
  • हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह केरोसिन की सुविधा दी जाएगी।
  • चुने गए पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा।
  • सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में भी ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके।
  • सरकार ने ये फैसला अमेरिका-इजराइल औए ईरान संघर्ष की वजह से पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते लिया है।
  • इस नियम में केरोसिन बांटने वाले एजेंट और डीलरों को लाइसेंस लेने से छूट दी गई है।
  • टैंकरों से केरोसिन उतारने (सप्लाई) के नियम भी आसान किए गए हैं।
  • पेट्रोल पंपों पर केरोसिन स्टोर और वितरण की अस्थायी अनुमति दी गई है।

3. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 61,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

30 मार्च को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स स्कीम (ECMS) के लिए 61 हजार करोड़ के 75 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी।

  • ये प्रोजेक्ट इलेक्ट्रॉनिक सामान पर आयात निर्भरता कम करेंगे।
  • इन प्रोजेक्ट्स से डोमेस्टिक सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी।
  • ये प्रोजेक्ट हाई वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग (PCBs, कनेक्टर, मॉड्यूल ) को प्रमोट करेंगे।
  • ये प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन जीता

29 मार्च को दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन जीता।

  • सबालेंका ने फाइनल में अमेरिका की कोको गाफ को हराया।
  • सबालेंका ने एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन जीतकर सनशाइन डबल पूरा कर लिया है।
  • सबालेंका ये रिकॉर्ड बनाने वाली 5वीं महिला खिलाड़ी हैं।
  • सबालेंका का ये साल का तीसरा खिताब है, इसमें उन्हें 11 करोड़ की प्राइज मनी मिली।
  • सबालेंका ने 2025 के आखिर में वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल की और 2026 में भी उस पर बरकरार हैं।
  • सबालेंका ने साल 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीती थी।
  • सबालेंका ने ग्रैंड स्लैम 2019 US वुमेन डबल्स और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।
  • सबालेंका ने 2015 में प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और वे 6 साल की उम्र से टेनिस खेल रही हैं।
सबालेंका ने 2024 में यूएस ओपन चैंपियनशिप जीती।

सबालेंका ने 2024 में यूएस ओपन चैंपियनशिप जीती।

5. किमी एंटोनेली सबसे युवा फॉर्मूला-1 चैंपियन बने

इटली के फॉर्मूला नंबर-1 ड्राइवर किमी एंटोनेली ने जापान ग्रांड प्रीक्स जीती। इससे पहले एंटोनेली ने चीन ग्रांड प्रीक्स भी जीती थी।

  • 19 साल के एंटोनेली फॉर्मूला-1 जीतने वाले सबसे युवा चैंपियन बने।
  • एंटोनेली ने 2022 में मल्टीपल F4 टाइटल जीता।
  • 2023 में एंटोनेली ने फॉर्मूला रीजनल यूरोपियन चैम्पियनशिप जीती।
  • एंटोनेली 1953 में अल्बर्टो अस्करी के बाद फॉर्मूला वन में बैक-टू-बैक रेस जीतने वाले पहले इतालवी भी बन गए हैं।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

6. नौसेना ने कोच्चि में समुद्री अभ्यास किया

27 मार्च को भारतीय नौसेना ने कोच्चि के समुद्री युद्ध केंद्र में एक समुद्री अभ्यास किया। इस आभ्यास का नाम IMEX TTX 2026 है।

  • इस कार्यक्रम में समुद्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों के नौसेना अधिकारी और विशेषज्ञ एक साथ आए।
  • इस अभ्यास में बांग्लादेश, फ्रांस, इंडोनेशिया, केन्या, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया और तिमोर-लेस्ते देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
  • भारत ने 2026-2028 के लिए हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की अध्यक्षता संभाली है। भारत को ये मौका 16 साल बाद मिला है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य हिस्सा लेने वाली नौसेनाओं के बीच समन्वय लाना और जानकारी शेयर करना है।

आज का इतिहास

31 मार्च

  • 1774 में भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।
  • 1889 में पेरिस में एफिल टॉवर का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन हुआ।
  • 1959 में दलाई लामा तिब्बत से भागकर भारतीय सीमा में दाखिल हुए और उन्हें शरण दी गई।
  • 2004 में Google ने अपनी मुफ्त ईमेल सेवा ‘Gmail’ की घोषणा की थी।

——————————————————–

ये खबरें भी पढ़ें…

700 फायर प्रति मिनट वाली 2000 राइफल्स सेना को मिलीं:पार्क एवेन्यू लॉन्‍च करने वाले पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन; 30 मार्च करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *