Last Updated:
कृति सेनन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. कई रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि वे रश्मिका मंदाना के साथ लेस्बियन का किरदार निभा रही हैं. कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनका अब तक न देखा गया ‘हॉट’ अवतार है. फिल्म में शाहिद कपूर का भी खास रोल है. फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज है, जिसकी अनूठी स्टारकास्ट ने लोगों को आकर्षित किया है. कृति सेनन फिल्म में अपने करियर का सबसे ‘हॉट’ किरदार निभाने जा रही हैं. उन्होंने कुबूल किया है कि ‘कॉकटेल 2’ में उनका रोल उनके अब तक के करियर का सबसे ग्लैमरस और ‘हॉटेस्ट’ अवतार है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका लुक और अंदाज दर्शकों को पूरी तरह हैरान कर देगा. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon)

कृति ने अपने इस नए अवतार का पूरा श्रेय डायरेक्टर होमी अदजानिया को दिया है. एक्ट्रेस ‘बॉलीवुड हंगामा’ को बताया कि होमी अदजानिया का विजुअल सेंस कमाल का है और उन्होंने उनकी शख्सियत के उस ‘कूल’ साइड को पर्दे पर उतारा है, जिससे वह खुद भी अनजान थीं.(फोटो साभार: Instagram@kritisanon)

फिल्म 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का दूसरा पार्ट है, लेकिन कृति ने साफ किया है कि दोनों की कहानियां आपस में जुड़ी हुई नहीं हैं. फिल्म का नाम ‘कॉकटेल 2’ इसलिए रखा गया है क्योंकि इसका मिजाज और ‘वाइब’ पहली फिल्म जैसा ही है. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon)
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘कॉकटेल’ की तरह ही ‘कॉकटेल 2’ की कहानी भी दो लड़कियों और एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच का ड्रामा और दोस्ती फिल्म का खास आकर्षण होगा. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon)

कृति सेनन का कहना है कि फिल्म में सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि दोस्ती, इंटेंस ड्रामा और इमोशंस का भी जबरदस्त तालमेल है. दर्शकों को वही पुरानी वाली ‘कॉकटेल’ वाली फीलिंग आएगी, लेकिन बिल्कुल नए किरदारों के साथ. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon)

होमी अदजानिया की फिल्मों की पहचान उनका बेहतरीन संगीत और खूबसूरत लोकेशन्स होती हैं. ‘कॉकटेल 2’ में भी दर्शकों को चार्टबस्टर गाने और विदेशों की दिलकश लोकेशन देखने को मिलने वाली है. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon)

‘कॉकटेल 2’ के जरिये पहली बार कृति, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. रश्मिका का चुलबुलापन और शाहिद का इंटेंस अंदाज फिल्म को और भी खास बनाता है.(फोटो साभार: Instagram@kritisanon)

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. कृति के फैंस उनके इस नए ‘हॉट और कूल’ अवतार को देखने के लिए अभी से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. ‘कॉकटेल 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी एंटरटेनर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है, जिसमें मॉडर्न रिश्तों की उलझनों को बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में दिखाया जाएगा. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon)