CBSE Launches AI & Computational Thinking Course

CBSE Launches AI & Computational Thinking Course


  • Hindi News
  • Career
  • CBSE Launches AI & Computational Thinking Course | April 3 Current Affairs

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CBSE Launches AI & Computational Thinking Course

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. वम्सी राम मोहन बुर्रा PGCIL के नए सीएमडी नियुक्त

1 अप्रैल को वम्सी राम मोहन बुर्रा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त हुए।

  • पावर मिनिस्ट्री के ऑर्डर के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वम्सी को इस पद के लिए अपॉइंट किया।
  • वम्सी राम मोहन बुर्रा 31 जुलाई 2030 तक ये पदभार संभालेंगे।
  • इससे पहले वम्सी पावरग्रिड प्रोजेक्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर थे।
  • वम्सी के पास पावर ट्रांसमिशन और टेलीकॉम सेक्टर्स में 33 सालों का एक्सपीरियंस है।
  • वम्सी ने पावरग्रिड के साथ काम करते हुए प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन एंड प्रोक्योरमेंट, कॉमर्शियल एंड रेगुलेटरी फंक्शंस और ऐसेट मैनेजमेंट एंड टेलीकॉम ऑपरेशंस को लीड किया है।
  • वम्सी पावरग्रिड के रेगुलेटरी सेल के फाउंडिंग मेंबर भी रहे हैं।
  • वम्सी डॉ. रविंद्र कुमार त्यागी की जगह लेंगे।
  • डॉ. रविंद्र 31 मार्च को अपने पद से रिटायर हुए थे।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वम्सी राम मोहन बुर्रा को पावरग्रिड के सीएमडी का चार्ज सौंपा।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वम्सी राम मोहन बुर्रा को पावरग्रिड के सीएमडी का चार्ज सौंपा।

2. राजा रवि वर्मा की पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ रुपए में बिकी

1 अप्रैल को मुंबई के एक ऑक्शन में राजा रवि वर्मा की फेमस ‘यशोदा और कृष्णा’ पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ रुपए में बिकी।

  • पेंटिंग को साइरस सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस एस पूनावाला ने सैफ्रनआर्ट स्प्रिंग लाइव एंड ऑनलाइन ऑक्शन से खरीदा है।
  • रवि वर्मा की ‘यशोदा और कृष्णा’ 1890 के दशक की ऑयल पेंटिंग है।
  • ऑक्शन में ये अपने बेस प्राइस के दोगुने से ज्यादा में बिका। इसका बेस प्राइस 80 से 120 करोड़ था।
  • ‘यशोदा और कृष्ण’ ऑयल पेंटिंग ऑक्शन में बिकी मॉर्डन इंडियन आर्ट की सबसे महंगी पेंटिंग हो गई है।
  • इससे पहले तक सबसे महंगी पेंटिंग एम.एफ. हुसैन की अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा) बिकी थी, जिसे 118 करोड़ रुपए में किरण नादर ने खरीदी थी।
  • किरण नादर इंडियन आर्ट कलेक्टर और किरण नादर आर्ट म्यूजियम की चेयरपर्सन हैं।
  • रवि वर्मा 1848 में जन्मे फेमस इंडियन पेंटर थे। वे मार्डन इंडियन आर्ट के जनक माने जाते हैं।
राजा रवि वर्मा ने इस ऑयल पेंटिंग को 1890 के दशक में बनाया था। इस दौर को उनके करियर का पीक माना जाता है।

राजा रवि वर्मा ने इस ऑयल पेंटिंग को 1890 के दशक में बनाया था। इस दौर को उनके करियर का पीक माना जाता है।

3. CBSE स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI बेस्ड कोर्स लॉन्च

1 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI बेस्ड नया कोर्स लॉन्च किया।

  • ये कोर्स सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) स्कूल्स में 2026-27 बैच से लागू होगा।
  • इसके तहत शुरुआती कक्षाओं में स्टूडेंट्स की कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और AI को लेकर बेहतर समझ विकसित करने पर जोर होगा।
  • कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एक प्रॉब्लम-सोल्विंग तकनीक है जो किसी भी प्रॉब्लम को व्यवस्थित तरीके से हल करने और सॉल्यूशन खोजने पर जोर देता है।
  • इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स में तार्किक सोच, प्रॉब्लम सोल्विंग और तकनीकी समझ को बढ़ाना है।
  • इस कोर्स के अंतर्गत पढ़ाई में खेल, पहेलियां, प्रोजेक्ट और ग्रुप डिस्कशन जैसे तरीकों को शामिल किया गया है।
  • ये कोर्स ‘AI फॉर एजुकेशन, AI इन एजुकेशन’ विजन के तहत बनाया गया है।
  • इसके तहत टीचर स्टूडेंट्स को चार्ट-डायग्राम जैसे विजुअल टूल्स के जरिए उनकी समझ विकसित करने में मदद करेंगे।
  • कोर्स में मूल्यांकन के लिए टीचर ऑब्जर्वेशन जर्नल, ग्रुप एक्टिविटिज और इंटरैक्टिव टास्क शामिल होंगे।
नए कोर्स की पहल का उद्देश्य स्कूली शिक्षा को उभरते तकनीकी कौशल के साथ जोड़ना है।

नए कोर्स की पहल का उद्देश्य स्कूली शिक्षा को उभरते तकनीकी कौशल के साथ जोड़ना है।

4. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सेना के उप-प्रमुख नियुक्त

1 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना के उप-प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) के रूप में पदभार संभाला।

  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पूर्व NDA छात्र हैं।
  • दिसंबर 1986 में LtGn धीरज सेठ को बख्तरबंद कोर में कमीशन किया गया था।
  • लगभग 4 दशक के अपने कार्यकाल में उन्होंने कई संघर्ष वाले इलाकों में सेवा दी है।
  • LtGn धीरज सेठ ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी फोर्स की कमान भी संभाली।
  • लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रमोशन के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली।
  • इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम किया।
  • LtGn धीरज सेठ ने लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह की जगह ली है।
  • पुष्पेंद्र वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ (GOC-in-C) नियुक्त हुए।
  • लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन धीरज सेठ की जगह लेंगे। सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ नियुक्त हुए।
  • लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन ईस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ नियुक्त हुए।
  • कृष्णन लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तीवारी की जगह लेंगे जो 31 मार्च को रिटायर हुए।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ थे।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ थे।

5. लोकसभा में जन विश्वास संशोधन बिल पास

1 अप्रैल को लोकसभा में जन विश्वास संशोधन बिल 2026 पारित हुआ।

  • संशोधित बिल में छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाकर, उनके लिए फाइन जैसे तर्कसंगत प्रावधान किए गए हैं।
  • ये बिल व्यापारियों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और लिविंग का मौका देता है।
  • इसके तहत 79 सेंट्रल एक्ट्स के 784 प्रावधानों में बदलाव किया जाएगा।
  • इनमें से 717 प्रावधोन अपराध की श्रेणी से हटाए जाएंगे और 67 प्रावधान बदले जाएंगे।
  • इसके अलावा और 1000 अपराधों पर विचार होगा, जिनमें से बेहद पुराने और गैर-जरूरी प्रावधानों को बदले जाएंगे।
  • ये बिल अब राज्यसभा में पेश होगा। राज्यसभा से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही कानून बनेगा।

आज का इतिहास

3 अप्रैल 2026

  • 1680 में मराठा साम्राज्‍य के संस्‍थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्‍यु हो गई।
  • 1973 में मोटोरोला इंजीनियर मार्टिन कूपर ने पहला मोबाइल फोन कॉल किया।

——————————

ये खबरें भी पढ़ें…

कवियित्री से कहानीकार बनीं ममता कालिया को साहित्‍य अकादमी मिला: लेखक का गुरूर तोड़ने को गद्य लिखा, 11 महीने बाद उसी से शादी की; जानें प्रोफाइल

31 मार्च को ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान 2021 में प्रकाशित उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *