आयुर्वेद का अनमोल खजाना है बहमन सुर्ख! लिवर को बनाएगा फौलादी, खून से मिटाएगा गंदगी, ऐसे करें इस्तेमाल

आयुर्वेद का अनमोल खजाना है बहमन सुर्ख! लिवर को बनाएगा फौलादी, खून से मिटाएगा गंदगी, ऐसे करें इस्तेमाल


Last Updated:

आयुर्वेद की दुनिया में कई ऐसी दुर्लभ जड़ी-बूटियां हैं, जो आधुनिक दवाओं से कहीं अधिक प्रभावशाली साबित होती हैं. इन्हीं में से एक चमत्कारी औषधि है ‘बहमन सुर्ख’. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर यह जड़ी-बूटी न केवल आपके पाचन को दुरुस्त करती है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स कर नई ऊर्जा का संचार करती है. बागपत के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी के अनुसार, बहमन सुर्ख का सही इस्तेमाल शरीर को रोगों से लड़ने की अभूतपूर्व शक्ति प्रदान करता है.

बागपत: बहमन सुर्ख एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल करने से शरीर पर चौंकाने वाले फायदे देखने को मिलते हैं. बहमन सुर्ख एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जिससे यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण औषधि है. यह न केवल पाचन शक्ति को मजबूत करने का काम करती है, बल्कि ब्लड को भी पूरी तरह साफ रखती है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि इसके नियमित और सही इस्तेमाल से लीवर के विकार ठीक होते हैं और लीवर को नई मजबूती मिलती है.

यह शरीर के भीतर जमा गंदगी को बाहर निकाल कर उसे लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसका इस्तेमाल बच्चे, बुजुर्ग या महिलाएं, कोई भी करके उचित स्वास्थ्य लाभ ले सकता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा का संचार
आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहमन सुर्ख एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल करने से शरीर में ताकत मिलती है और नई ऊर्जा का संचार होता है. बहमन सुर्ख का इस्तेमाल शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. बहमन सुर्ख का इस्तेमाल करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर में आने वाली कमजोरी दूर होती है और शरीर को शक्ति प्रदान होती है.

हृदय और लीवर के लिए सुरक्षा कवच
डॉक्टर चौधरी के अनुसार, बहमन सुर्ख से हृदय मजबूत होता है. हृदय और लीवर में होने वाली परेशानियों को यह तेजी से ठीक करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ रखने का काम करती है. इसके अलावा, बहमन सुर्ख का इस्तेमाल करने से खून साफ होता है और खून की गंदगी तेजी से बाहर निकलती है, जिससे शरीर पूरी तरह डिटॉक्स होता है. केवल आंतरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि यह औषधि शरीर पर हुए किसी भी प्रकार के घाव को भरने में भी काफी मदद करती है.

उपयोग की विधि और डॉक्टरी सलाह
आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने बताया कि बहमन सुर्ख का इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है. इसका चूर्ण बनाकर आप गुनगुने दूध या पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि इसका कोई दुष्प्रभाव आमतौर पर शरीर पर नहीं देखने को मिलता, लेकिन फिर भी जब भी इसका इस्तेमाल करें तो डॉक्टर की सलाह से ही करें और चिकित्सा की देखरेख में जरूरी मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *