मुफ्त में एचपीवी वैक्सीनेशन से होगी बेटियों की रक्षा, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव, अंबाला में शुरू हुआ अभियान

मुफ्त में एचपीवी वैक्सीनेशन से होगी बेटियों की रक्षा, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव, अंबाला में शुरू हुआ अभियान


Last Updated:

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को खत्म करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान को गति दे दी है. इस अभियान के तहत वे सभी किशोरियाँ पात्र हैं जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और 15 वर्ष से कम हैं. क्योंकि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसका मुख्य कारण HPV संक्रमण है.

ख़बरें फटाफट

अंबालाः बेटियों की मुस्कान को सुरक्षित रखने और उनके भविष्य को बीमारी के साये से बचाने के लिए अम्बाला में एक संवेदनशील और सराहनीय पहल शुरू हुई है. दरअसल महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को खत्म करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान को गति दे दी है.

बता दें कि इस अभियान के तहत वे सभी किशोरियाँ पात्र हैं जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और 15 वर्ष से कम हैं. क्योंकि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसका मुख्य कारण HPV संक्रमण है. ऐसे में मर्क एंड कंपनी द्वारा निर्मित गार्डासिल 4 टीका इस संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है, जिसे भारत सरकार ने कड़े वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद मंजूरी दी है.

सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम में कारगर साबित होगा टीकाकरण

वहीं लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला सिविल सर्जन डॉ. रेनू बेरी पजनी ने बताया कि भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामले महिलाओं में काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं, जिसकी रोकथाम को लेकर भारत सरकार ने प्रदेश भर के जिलों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण का अभियान तेजी चला दिया है. उन्होंने बताया कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर सबसे आम कैंसर बन चुका है, जिसका मुख्य कारण HPV संक्रमण है. ऐसे में टीकाकरण इस संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है, जिसे भारत सरकार ने कड़े वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद मंजूरी दी है.

बताया कि यह टीकाकरण अंबाला जिले के नागरिक अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी सभी जगह पर उपलब्ध हैं. वैसे निजी अस्पतालों में यह टीका लगभग 12000 रूपये में लगता है जोकि काफी महंगा होता है. लेकिन सरकारी कार्यक्रम के तहत यह सभी पात्र किशोरियों को निःशुल्क लगाया जा रहा है. अगले तीन महीनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक पात्र किशोरी को टीके की केवल एक ही खुराक दी जाएगी. यह एक टीका जहां सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों की रक्षा करेगा तो वही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है. 31 मार्च तक अंबाला जिले में 139 किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जोकि काफी ज्यादा पहले से बेहतर महसूस कर रही है.

सहमति और डिजिटल प्रमाण पत्र

वहीं मिली जानकारी के अनुसार टीकाकरण के लिए OTP आधारित सहमति या अभिभावकों की लिखित सहमति अनिवार्य है. टीकाकरण के बाद लाभार्थी की जानकारी ऑनलाइन U-WIN पोर्टल पर दर्ज की जाएगी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा जाएगा, जिससे डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *