जयपुर में करण औजला के कॉन्सर्ट में बिना पास एंट्री:आयोजक बोले- पुलिस दबाव बना रही; सिंगर ने कहा- पेरेंट्स को रेस्पेक्ट दें, उनसे बढ़कर कोई नहीं

जयपुर में करण औजला के कॉन्सर्ट में बिना पास एंट्री:आयोजक बोले- पुलिस दबाव बना रही; सिंगर ने कहा- पेरेंट्स को रेस्पेक्ट दें, उनसे बढ़कर कोई नहीं




जयपुर में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट हुआ। खम्मा घणी के साथ सभी का अभिवादन करते हुए करण औजला ने कहा- वे बहुत दिनों बाद जयपुर आए हैं और आज उन्हें बहुत मजा आया। मेरे साथ आपको भी मजे करने हैं। औजला बोले- मैं यंग लोगों से यही कहूंगा कि अपने मां-बाप को रिस्पेक्ट दीजिए, सबसे पहले वही लोग हैं। उनसे बढ़कर कोई भी नहीं है। जब तक वे आपके साथ हैं, खूब प्यार दीजिए। वहीं उन्होंने कहा- लोग आपको नीचा गिराने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऊपर वाला आपको नीचे नहीं गिरने देगा। चाहे लोग कितना ही नीचा गिर जाएं। औजला ने कहा- आगे वाली ऑडियंस फोन में बिजी है, जबकि पीछे वाली जमकर एंजॉय कर रही है। पता नहीं लोग दिन में भी फोन में लगे रहते हैं और अभी रात में भी लगे हुए हैं। मैं यहां यूथ से यही कहूंगा कि जो लाइफ में कर रहे हो, वही करते रहो, बस सपना बड़ा देखो। सिंगर करण औजला, जिन्हें प्यार से ‘गीतों की मशीन’ भी कहा जाता है। कॉन्सर्ट का आयोजन सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया गया है। करण औजला को सुनने के लिए न केवल राजस्थान, बल्कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे हैं। करण शनिवार रात जयपुर पहुंचे थे। वहीं कॉन्सर्ट में पुलिस द्वारा बिना पास के अपने लोगों को एंट्री करवाने की बात सामने आई है, जिसके चलते काफी संख्या में लोग बिना पास के अंदर पहुंच गए। आयोजकों ने कहा- पुलिस को काफी पास दिए गए हैं, लेकिन फिर भी यहां दबाव में बिना पास एंट्री दिलवाई जा रही है। साथ ही, कॉन्सर्ट में लोगों के फोन चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। अब देखिए, कॉन्सर्ट से जुड़ी PHOTOS…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *