Last Updated:
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ देश-विदेश के बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है. फिल्म को हर तरफ से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन इन सबके बीच एक्टर की पत्नी दीपिका पादुकोण ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. एक्ट्रेस फिल्म के प्रीमियर से भी गायब रहीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फिल्म की तारीफ में कुछ नहीं लिखा. ऐसे में जब नेटिजेंस सवाल उठाने लगे तो अब आखिरकार दीपिका ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है.

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर कोई सोशल मीडिया रिएक्शन नहीं दिया है.
नई दिल्ली. ‘धुरंधर 2’ की पूरी दुनिया में वाहवाही हो रही है. हर तरफ फिल्म की जबरदस्त चर्चा है. बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिटिक्स और देश-विदेश के फैंस आदित्य धर की फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. रणवीर सिंह ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को अपना कायल बना लिया है. इन तारीफों और वाहवाही के बीच एक शख्स ऐसा है जिसकी खामोशी ने सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींचा. वो दीपिका पादुकोण हैं. दीपिका ने धुरंधर 2 पर कोई सोशल मीडिया रिएक्शन नहीं दिया. यहां तक कि वो फिल्म के प्रीमियर से भी गायब थीं.
दीपिका पादुकोण की खामोशी पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. एक फैन पेज ने एक्ट्रेस की खामोशी पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया कि आखिर एक्ट्रेस अपने पति की सबसे बड़ी सफलता पर चुप क्यों हैं. उन्होंने अभी तक धुरंधर 2 को लेकर कुछ क्यों नहीं किया. वहीं कुछ लोगों ने इशारा किया कि दीपिका फिल्म प्रीमियर से भी गायब थीं. वो प्रीमियर छोड़कर कॉन्सर्ट देखने गई थीं, तो क्या कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.
दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर उठ रहे थे सवाल
अब एक्ट्रेस ने आखिरकार इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि क्या दीपिका की खामोशी ‘धुरंधर 2’ डायरेक्टर आदित्य धर के खिलाफ कोई स्टेटमेंट है या फिर सोशल मीडिया के ड्रामा से दूर रहने का तरीका. इसपर रिएक्ट करते दुए दीपिका ने साफ किया कि वो बस सोशल मीडिया के ड्रामा से दूर हैं.
View this post on Instagram