Last Updated:
सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स अक्सर छाए रहते हैं, लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिनके बच्चे आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक ऐसा ही नाम हैं. उनकी बेटी शोरा का इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी अब साथ नहीं हैं. दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन कपल के दो बच्चे हैं. एक्टर की एक बेटी शोरा और एक बेटा यानि हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

एक्टर की बेटी आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहती हैं, लेकिन हाल ही में वो एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं. इस इवेंट में शोरा सिद्दीकी की खूबसूरती देख हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया. अदाओं और खूबसूरती में शोरा बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को भी टक्कर दे सकती हैं.

एक्टर की बेटी को देख नेटिजेंस को मिस यूनिवर्स रह चुकीं हरनाज संधू की याद दिला दी है. साल 2021 में मिस यूनिवर्स रही हरनाज संधू ने 21 साल बाद भारत के लिए ये खिताब जीता था. वहीं कुछ लोगों को शोरा को देख महाकुंभ वाली मोनालिसा की याद आ गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस इवेंट में मौजूद लोगों को 15 साल की शोरा का स्टाइल कमाल का लग रहा है. वो इवेंट के लिए अपने पिता के साथ पहुंची थी जिस दौरान उन्होंने बॉस लुक कैरी किया था. उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ व्हाइट ट्राउसर और व्हाइट सूट पहना था.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ इंडिया 2030 लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में नजर आए. इस मौके पर रेड कार्पेट पर शोरा का कॉन्फिडेंट और बॉसी अंदाज सबका ध्यान खींच ले गया. उनका स्टाइल किसी भी स्टार किड से कम नहीं लगा और उन्होंने अपने लुक से खूब तारीफें बटोरीं.

अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई बार बता चुके हैं कि उनकी बेटी उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक है. वो एकदम मुंहफट है और अगर उसे कुछ पसंद नहीं आता है तो वो बिना झिझक के अपनी बात कह देती है.

एक्टर की बेटी ने बताया है कि वो अपने पिता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तरह ही फिल्मों में कदम रखना चाहती हैं. वो अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं.

अब एक्टर की लाडली शोरा की बात करें तो वो इंस्टाग्राम पर इन दिनों कुछ खास एक्टिव नहीं हैं. सोशल मीडिया पर स्टारकिड की ज्यादातर पुरानी फोटोज हैं. इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टर की लाडली के 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.