‘लाइव शो किसी स्टंट से कम नहीं’ होस्टिंग पर ट्रोल हुई आलिया के सपोर्ट में सोना महापात्रा, बॉलीवुड पर साधा निशाना

‘लाइव शो किसी स्टंट से कम नहीं’ होस्टिंग पर ट्रोल हुई आलिया के सपोर्ट में सोना महापात्रा, बॉलीवुड पर साधा निशाना


Last Updated:

आलिया भट्ट अवॉर्ड शो में होस्टिंग के चलते ट्रोल हो रही हैं, जिनके सपोर्ट में सिंगर सोना महापात्रा उतर आई हैं. सोना ने बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई उजागर करते हुए कहा कि लाइव स्टेज पर परफॉर्म करना बहुत मुश्किल काम है, जहां रीटेक का कोई विकल्प नहीं होता. उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े सितारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अवॉर्ड शोज में बैठे एक्टर्स की एनर्जी ‘मरी हुई’ होती है और वे एक-दूसरे को सपोर्ट करने के बजाय ‘खामोश कॉम्पिटिशन’ में लगे रहते हैं. सोना ने लोगों से आलिया को ट्रोल न करने की अपील की और फिल्म जगत में सपोर्ट की कमी पर गहरा दुख जताया.

ख़बरें फटाफट

'लाइव शो किसी स्टंट से कम नहीं' होस्टिंग पर ट्रोल हुई आलिया के सपोर्ट में सोनाZoom

सोना महापात्रा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल में एक अवॉर्ड शो में होस्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं. लोगों का कहना है कि उनकी कॉमेडी फीकी थी और वे प्रियंका चोपड़ा की नकल कर रही थीं. इस बीच, बेबाक सिंगर सोना महापात्रा आलिया के बचाव में उतर आई हैं. सोना ने बॉलीवुड अवॉर्ड शोज की कड़वी सच्चाई बताते हुए कहा कि लाइव स्टेज पर खड़े होकर लोगों को हंसाना कोई बच्चों का खेल नहीं है. उन्होंने आलिया भट्ट को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि स्टेज पर जब कोई परफॉर्म करता है, तो वहां ‘रीटेक’ का मौका नहीं मिलता. बॉलीवुड में लाइव शो करना अपने आप में एक बहुत बड़ा स्टंट है और आलिया ने जो किया, उसके लिए हिम्मत चाहिए.

सोना महापात्रा ने सिर्फ ट्रोलर्स पर ही नहीं, बल्कि अवॉर्ड शो में बैठे बॉलीवुड के बड़े सितारों पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब आलिया स्टेज पर मेहनत कर रही थीं, तब सामने बैठे सितारों के चेहरे पर न तो कोई रोमांच था और न ही उन्होंने आलिया का हौसला बढ़ाया. सोना के मुताबिक, बॉलीवुड में लोग जितने ज्यादा ‘सफल’ होते जाते हैं, उतने ही कम उदार और सपोर्टिव होते जाते हैं. वहां तालियों की जगह लोग मन ही मन हिसाब-किताब लगाने लगते हैं और सपोर्ट करने के बजाय एक-दूसरे से खामोश मुकाबला करते हैं. सोना ने शबाना आजमी के फैशन शो का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी रैंप पर लोग पूरी ताकत झोंक देते हैं, लेकिन सामने बैठे स्टार्स की एनर्जी जीरो होती है.

बॉलीवुड की ‘झूठी यूनिटी’ पर उठाए सवाल
सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर आलिया का सपोर्ट किया और बॉलीवुड की ‘झूठी यूनिटी’ पर सवाल उठाए. उन्होंने साफ कहा कि किसी को ट्रोल करना बहुत आसान है, लेकिन उस जगह खड़े होकर देखना बहुत मुश्किल. सोना की इस बात से कई यूजर्स सहमत नजर आ रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री के इस रवैये पर चर्चा शुरू हो गई है. यह पहली बार नहीं है जब आलिया भट्ट को निशाना बनाया गया हो, इससे पहले भी उनके निजी रिश्तों और अभिनय को लेकर उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा है. लेकिन इस बार सोना महापात्रा ने इंडस्ट्री के अंदरूनी माहौल और सितारों के ठंडे बर्ताव को एक्सपोज करके एक नई बहस छेड़ दी है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *