Last Updated:
साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन थलापति विजय की फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक होने पर बुरी तरह भड़क गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए साफ कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी है. कमल हासन के मुताबिक, फिल्म सर्टिफिकेशन में हुई गैर-जरूरी देरी ने पायरेसी को बढ़ावा दिया. उन्होंने इसे कलाकारों की मेहनत पर हमला बताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है और फैंस से अपील की है कि वे सिनेमाघरों में जाकर ही फिल्म देखें.

कमल हासन ने ‘जन नायकन’ के लीक होने पर जाहिर की नाराजगी.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन ने थलापति विजय की फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक होने पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस पायरेसी को महज एक हादसा नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी करार दिया. हासन ने सीधे तौर पर कहा कि सेंसर सर्टिफिकेशन में हुई गैर-जरूरी देरी ने ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दिया है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की मेहनत पर पानी फेरने वाली इस पायरेसी की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है.
कमल हासन ने साफ कहा कि पायरेसी न केवल कलाकारों की मेहनत को चुराती है, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री की आर्थिक नींव को भी कमजोर करती है. उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से तुरंत कार्रवाई की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं.
The leak of #Jananayagan is not an accident – it is the result of systemic failure. Had due process been timely, we would not be here. Inordinate delays in certification created fertile ground for piracy. When legal access is stalled, illegitimate channels take over.
Piracy is…