JEE Mains 2026 Session 2 Question Paper Released; Answer Key April 11

JEE Mains 2026 Session 2 Question Paper Released; Answer Key April 11


  • Hindi News
  • Career
  • JEE Mains 2026 Session 2 Question Paper Released; Answer Key April 11

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
JEE Mains 2026 Session 2 Question Paper Released; Answer Key April 11

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 11 अप्रैल को JEE मेन्स 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की मेन आंसर शीट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज करेगा। इससे पहले NTA ने 9 अप्रैल को क्वेश्चन पेपर रिलीज किया था। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NTA 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर सकता है।

क्वेश्चन पेपर और प्रोविजनल आंसर की ऐसे करें डाउनलोड:

  • NTA JEE मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • क्वेश्चन पेपर या आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी डालकर वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • आंसर की और क्वेश्चचन पेपर चेक और डाउनलोड करें।

11 अप्रैल को पेपर 1 के लिए प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की मेन आंसर शीट जारी करेगा। इसके जारी होने के बाद तय समय सीमा के भीतर कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। हर एक क्वेश्चन के लिए नॉर्म्स के मुताबिक 200 रुपए की फीस लगेगी। आंसर की को चैलेंज करने की लास्ट डेट फिलहाल नहीं बताई गई है।

आंसर की को ऐसे करें चैलेंज:

  • JEE मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  • ‘आंसर की चैलेंज’ लिंक पर क्लिक करें।
  • क्वेश्चन आईडी सिलेक्ट करें।
  • सही आंसर का वैलिड प्रूफ अपलोड करें।
  • हर क्वेश्चन के लिए 200 रुपए पे करें।
  • रिस्पॉन्स सब्मिट कर रसीद सेव करें।

चैलेंज विंडो बंद होने के बाद NTA JEE मेन्स की फाइनल आंसर की रिलीज करेगा। इसके बाद JEE मेन 2026 के रिजल्ट और कट-ऑफ जारी होंगे। रिजल्ट में JEE एडवांस के लिए कट-ऑफ, ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स और स्टेट टॉपर्स जैसी जानकारी भी शामिल होगी। रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होने की उम्मीद है।

2 से 8 अप्रैल के बीच 11.23 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए

NTA के ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, JEE मेन्स 2026 सेशन 2 में लगभग 11.23 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए। NTA ने 2 से 8 अप्रैल के बीच देश के 304 शहरों और देश के बाहर की 14 शहरों में लगभग 566 एग्जामिनेशन सेंटर पर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम हुए थे।

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

छठी क्लास में इसी सेशन से 3 भाषाएं पढ़ाई जाएंगी:अभी किताबें उपलब्ध नहीं; CBSE ने फिर भी कहा- निर्देश 7 दिन में लागू करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने छठी क्लास में तीसरी भाषा लागू करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 9 अप्रैल को जारी सर्कुलर में सभी स्कूलों को 7 दिन के अंदर इसे लागू करने का निर्देश दिया है। इसे urgent & mandatory बताते हुए तुरंत पढ़ाई शुरू करने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *