तुलसी ही नहीं, इसकी मंजरी भी है सेहत का खजाना, इस तरीके से खाएंगे तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

तुलसी ही नहीं, इसकी मंजरी भी है सेहत का खजाना, इस तरीके से खाएंगे तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार


तुलसी के पत्तों के साथ-साथ उसकी मंजरी में भी सेहत से जुड़े कई अहम फायदे छिपे होते हैं. आमतौर पर आंगन में उगने वाली तुलसी को लोग पूजा तक सीमित मानते हैं, लेकिन इसकी मंजरी यानी छोटे-छोटे फूलों के गुच्छे भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आयुर्वेद में इसे इम्युनिटी बढ़ाने, सर्दी-खांसी से राहत दिलाने, पाचन सुधारने और तनाव कम करने के लिए प्रभावी माना गया है.

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी की मंजरी न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करती है और घर में सकारात्मकता लाने में सहायक मानी जाती है. धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है.

हर दिन खाने से दवाइयों होंगी आपसे दूर
विशेषज्ञों का कहना है कि आसानी से मिलने वाली यह प्राकृतिक औषधि नियमित रूप से लेने पर दवाइयों की जरूरत को काफी हद तक कम कर सकती है. हालांकि, किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

औषधीय गुणों से भरपूर
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी तुलसी को बेहद लाभकारी मानता है. तुलसी की मंजरी में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की अंदरूनी रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं.

इम्युनिटी और सांस संबंधी समस्याओं में राहत
इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा कम होता है. गले की खराश, बलगम और पुरानी खांसी में राहत मिलती है, वहीं अस्थमा और एलर्जी के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है. पाचन तंत्र को मजबूत कर यह गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है.

तनाव कम करे और त्वचा को निखारे
इसके अलावा, तुलसी की मंजरी की खुशबू मन को शांत करती है, तनाव कम करती है और नींद बेहतर बनाती है. यह मुंह के छालों में राहत देने, त्वचा को निखारने और कील-मुंहासों को कम करने में भी सहायक होती है. साथ ही यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने और खून को साफ करने में मदद करती है.

इस्तेमाल करने के आसान तरीके
तुलसी की मंजरी का उपयोग कई आसान तरीकों से किया जा सकता है. सुबह खाली पेट 4-5 मंजरी चबाना फायदेमंद होता है. इसे तुलसी की पत्तियों के साथ चाय में उबालकर पिया जा सकता है. मंजरी का रस शहद के साथ लिया जा सकता है. इसके अलावा अदरक, काली मिर्च और लौंग मिलाकर काढ़ा बनाकर पीना, खासकर सर्दियों में, काफी लाभकारी माना जाता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *