Liver Detox: किचन में रखी इन 5 चीजों से करें लिवर की सफाई, नहीं जमने देंगे फैट, फैटी लिवर से बचने का आसान तरीका

Liver Detox: किचन में रखी इन 5 चीजों से करें लिवर की सफाई, नहीं जमने देंगे फैट, फैटी लिवर से बचने का आसान तरीका


Last Updated:

Liver Detox Kaise Kare: खराब खानपान के कारण लिवर को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है. वरना इससे फैटी लिवर जैसी प्रोग्रेसिव डिजीज होने का खतरा रहता है, जो जानलेवा भी बन सकती है. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है. किचन में रखी चीजों से ही आप लिवर की सफाई कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

इन 5 चीजों से करें लिवर की सफाई, फैटी लिवर से बचने का आसान तरीकाZoom

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का खाना और अनियमित दिनचर्या का सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर पड़ता है. लिवर शरीर का बहुत जरूरी अंग है, जो खून को साफ करता है, पाचन में मदद करता है और शरीर से गंदगी बाहर निकालता है. वैसे तो ये अंग खुद की सफाई करने में सक्षम होता है, लेकिन यदि आपका लाइफस्टाइल बहुत खराब है, तो आपको इसे डिटॉक्स करने की जरूरत पड़ सकती है.

ऐसे में अगर हम इसका ध्यान नहीं रखते, तो यह धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है. इससे फैटी लिवर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो कि सिरोसिस यानी लिवर सड़ने की स्थिति तक पहुंच सकता है. इस स्टेज पर लिवर ट्रांसप्लांट ही एक मात्र इलाज रह जाता है, जो न होने पर जान जाने का खतरा रहता है. ऐसे में नेचुरल तरीके से लिवर को कैसे साफ और हेल्दी रख सकते हैं, चलिए यहां जानते हैं.

डाइट का लिवर पर असर
मेडिकल रिसर्च के अनुसार, लिवर को स्वस्थ रखने में हमारी रोज की डाइट बहुत अहम भूमिका निभाती है. कुछ नेचुरल चीजें ऐसी होती हैं, जो लिवर को साफ करने और मजबूत बनाने में मदद करती हैं. अगर इन्हें रोजाना के खाने में शामिल किया जाए, तो लिवर लंबे समय तक सही तरीके से काम करता है.

हरी सब्जियां हैं फायदेमंद
पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं. इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद क्लोरोफिल खून को साफ करता है और लिवर का काम आसान बनाता है.

लहसुन से बढ़ती है लिवर की ताकत
लहसुन में मौजूद सल्फर तत्व लिवर के एंजाइम्स को एक्टिव करता है. इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगते हैं. साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो लिवर को इंफेक्शन से बचाते हैं.

नींबू का नियमित सेवन करें
नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं. यह शरीर में फैट को पचाने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे लिवर में जमा चर्बी कम होती है. रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना एक अच्छा उपाय माना जाता है.

हल्दी का करें इस्तेमाल
हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो सूजन कम करता है और लिवर की कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करता है. यह लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से भी बचाती है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है.

ग्रीन टी भी है फायदेमंद
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं. रोजाना ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैटी लिवर का खतरा कम हो जाता है.

ध्यान रखें ये बातें
इन घरेलू उपायों को अपनाने के साथ-साथ संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली भी जरूरी है. सही खानपान और अच्छी आदतों से आप अपने लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *