- Hindi News
- Business
- Wipro Profit Drops 1.89% | Silver Prices Soar ₹2,273; Lenskart Dress Code Controversy
नई दिल्ली27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर चांदी और IT कंपनी विप्रो से जुड़ी रही। एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ये दो दिन में 14,311 रुपए महंगी हुई है। विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करने की दे दी है। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
1. चांदी आज 2 हजार बढ़कर ₹2.51 लाख पर पहुंची:इस साल कीमत ₹21 हजार बढ़ी, सोना ₹241 महंगा होकर ₹1.53 लाख/10gm हुआ

सोना-चांदी के दाम में 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी 2,273 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 241 रुपए बढ़कर 153,106 रुपए पर पहुंच गया है। बीते दो दिन में सोना 3,095 और चांदी 14,311 रुपए महंगी हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 1.89% गिरा:चौथी तिमाही में ₹3502 करोड़ रहा, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक करेगी कंपनी

आईटी कंपनी विप्रो ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सालाना आधार (YoY) पर कंपनी का मुनाफा 1.87% गिरकर 3,502 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3,569 करोड़ रुपए था। विप्रो 15,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी। विप्रो ने इस बायबैक के लिए प्रति शेयर 250 रुपए की कीमत तय की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 77,989 पर बंद:निफ्टी भी 35 अंक गिरकर 24,197 पर आया; ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

16 अप्रैल को सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 77,989 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंकों (0.14%) की गिरावट रही, ये 24,197 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद:बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन

लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी को राहत नहीं:SC ने कहा- फ्रॉड घोषित हो सकता है बैंक अकाउंट, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश बरकरार

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी की उस याचिका पर राहत देने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जो बैंकों को उनके लोन अकाउंट को ‘फ्रॉड’ (धोखाधड़ी) घोषित करने की अनुमति देता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. यूट्यूब एप से पूरी तरह हटा सकेंगे ‘शॉर्ट्स’:टाइम मैनेजमेंट में नया 0 मिनट का ऑप्शन मिला; रील की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी

यूट्यूब ने ‘टाइम मैनेजमेंट’ का नया फीचर जारी किया है। इसके जरिए अब आप एप पर शॉर्ट्स देखने की समय सीमा को ‘जीरो’ पर सेट कर सकते हैं। इससे शॉर्ट्स फीड पूरी तरह से हट जाएगी। इसका मकसद स्क्रीन टाइम को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करना है।
यूट्यूब ने पिछले साल अक्टूबर में शॉर्ट्स के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें न्यूनतम समय सीमा 15 मिनट थी। जनवरी में इस फीचर का विस्तार करते हुए माता-पिता को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल देने के लिए ‘जीरो मिनट’ का विकल्प लाने की घोषणा की गई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


