होली के बाद चेहरे पर लगाएं किचन में रखी ये 5 चीजें, मिनटों में मिलेगा गजब का निखार, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

होली के बाद चेहरे पर लगाएं किचन में रखी ये 5 चीजें, मिनटों में मिलेगा गजब का निखार, हर कोई पूछेगा सीक्रेट


Last Updated:

Natural Remedies for Skin Glow: होली के रंगों और धूप के कारण त्वचा अक्सर बेजान और काली पड़ जाती है. ऐसे में आपकी किचन में मौजूद दही, कच्चा दूध, पपीता, खीरा और टमाटर जैसी चीजें स्किन पर निखार ला सकती हैं. ये चीजें आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करती हैं और डिटॉक्स कर मिनटों में प्राकृतिक चमक वापस लाती हैं.

होली के बाद चेहरे पर लगाएं किचन में रखी ये 5 चीजें, मिनटों में मिलेगा निखारZoom

स्किन पर निखार लाने के लिए कच्चा दूध इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tips to Fix Post-Holi Tanning: होली के हुड़दंग में लोग खूब मौज-मस्ती करते हैं, लेकिन त्योहार में स्किन केयर नहीं हो पाती है. केमिकल वाले कलर्स, धूप में घंटों रहना और बार-बार चेहरा धोने से स्किन अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है, जिससे चेहरा बेजान, रूखा और काला नजर आने लगता है. अक्सर लोग इन रंगों को छुड़ाने के लिए हार्ड साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं, जो त्वचा के पीएच संतुलन को बिगाड़ देते हैं. ऐसे में महंगे फेशियल या केमिकल ट्रीटमेंट के बजाय हमारी रसोई में ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर निखार वापस पा सकते हैं. ये चीजें त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करती हैं.

यूपी के हाथरस स्थित प्रेम रघु मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल और वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. सरोज गौतम ने News18 को बताया कि दही और बेसन का उबटन होली के बाद आपकी स्किन पर गजब का निखार ला सकता है. होली के बाद त्वचा से रंग और गंदगी निकालने के लिए दही और बेसन का उबटन सबसे पुराना और असरदार तरीका है. बेसन एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है और रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करता है. जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की टैनिंग को दूर कर उसे सॉफ्ट बनाता है. दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर उतारें. यह डेड सेल्स को हटाकर चेहरे पर तुरंत चमक लाता है.

कच्चा दूध और शहद लगाने से भी स्किन का निखार वापस आ सकता है. केमिकल रंगों के कारण अगर त्वचा में खिंचाव और रूखापन महसूस हो रहा है, तो कच्चा दूध आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है. कच्चा दूध एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है. इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से रंगों की जलन शांत होती है और त्वचा में चमक आती है. शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण रंगों से होने वाले छोटे-मोटे इंफेक्शन को भी रोकने में मदद करते हैं. इसे 15 मिनट लगाकर सादा पानी से धो लें. इससे आपको कुछ ही देर में अच्छा रिजल्ट मिल जाएगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पपीते का पल्प और नींबू का रस स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है. होली की मस्ती में धूप के कारण होने वाली टैनिंग को दूर करने के लिए पपीता रामबाण इलाज है. पके हुए पपीते को मैश करके उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं. पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम त्वचा की रंगत को साफ करता है और नींबू एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है. यह पैक चेहरे से पक्के रंगों के निशान हटाने में बहुत कारगर है. इसे लगाने के कुछ ही मिनटों बाद आपका चेहरा पहले से ज्यादा साफ हो जाएगा.

एलोवेरा और खीरे का ठंडा पैक भी आपकी स्किन पर जादुई असर दिखा सकता है. रंगों और गुलाल के कारण त्वचा में होने वाली खुजली और रेडनेस को शांत करने के लिए कूलिंग पैक की जरूरत होती है. खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और उसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और धूप से हुए डैमेज की भरपाई होती है. यह पैक न केवल त्वचा को शांत करता है, बल्कि यह चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग लुक देता है.

अगर चेहरे पर रंग की परत जम गई है, तो टमाटर का रस और चीनी का स्क्रब कमाल कर सकता है. टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को डिटॉक्स करते हैं. आधे कटे हुए टमाटर पर थोड़ी सी चीनी डालकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें. यह पक्के रंगों को आसानी से काटता है और चेहरे के कालेपन को दूर कर उसे गुलाबी निखार देता है. सेंसिटिव स्किन वाले लोग चीनी को पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि रगड़ न लगे.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *