Last Updated:
Worst Food For Liver: लिवर को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ शराब से दूरी काफी नहीं है. ऐसे कई कॉमन फूड्स आइटम्स हैं, जो दिखने भले न हो लेकिन असर एसिड की तरह करते हैं. ऐसे में लिवर डिजीज से बचाव के लिए किन फूड्स से परहेज जरूरी है, यहां आप जान सकते हैं.

Liver Health Tips: लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है.इसके बिना शरीर सही तरीके से काम नहीं कर सकता.यह हमारे खाने को पचाने और उसे ऊर्जा में बदलने का काम करता है.अगर हम संतुलित और पौष्टिक भोजन लेते हैं, तो लिवर हेल्दी रहता है. वहीं, अनहेल्दी फूड्स लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में हर चार में से एक व्यक्ति मोटापे या ज्यादा वजन से परेशान है.करीब 38% वयस्कों को फैटी लिवर की समस्या है.यह परेशानी अब बच्चों में भी बढ़ रही है. ऐसे में वो फूड्स आइटम्स कौन-से हैं जिससे आपको परहेज करना चाहिए? चलिए इस लेख में जानते हैं.
शराब की तरह लिवर के लिए हानिकारक फूड्स
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ शराब ही नहीं बल्कि ज्यादा चीनी, तेल और फास्ट फूड भी लिवर के लिए हानिकारक हैं.गलत खान-पान की वजह से लिवर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, इसलिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.
लिवर शरीर के स्टोर रूम की तरह काम करता है.जब हम ज्यादा कैलोरी वाला खाना जैसे मीठे पेय, तला-भुना खाना और फास्ट फूड खाते हैं, तो लिवर में चर्बी जमा होने लगती है.इससे फैटी लिवर की समस्या हो जाती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है.
आजकल गैर-अल्कोहल फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है.ज्यादा चीनी और खराब वसा लिवर में जमा होकर सूजन पैदा करते हैं और उसे नुकसान पहुंचाते हैं.यह स्थिति शराब से होने वाले लिवर रोग जितनी ही खतरनाक हो सकती है और गंभीर होने पर लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत भी पड़ सकती है.
नहीं दिखते कोई शुरुआती लक्षण
सबसे चिंता की बात यह है कि यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में इसके कोई खास लक्षण नहीं दिखते. व्यक्ति खुद को ठीक महसूस करता है, लेकिन अंदर ही अंदर लिवर खराब होता रहता है.समय के साथ यह फाइब्रोसिस, सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों में बदल सकता है.
बचाव के उपाय
इससे बचने के लिए जरूरी है कि मीठे पेय, कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयों और ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं.फास्ट फूड और ज्यादा तेल वाले खाने का सेवन कम करें.रोज ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाएं.नियमित व्यायाम करें, एक्टिव रहें और वजन को नियंत्रण में रखें.अगर आपको मोटापा, डायबिटीज या परिवार में लिवर की बीमारी का इतिहास है, तो समय-समय पर लिवर की जांच जरूर करवाएं।
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.