Last Updated:
डॉ बालमुकुंद बताते हैं कि इस चैट बॉट से कनेक्ट होने के लिए सबसे पहले क्यू आर कोड को गुगल लेंस से स्कैन करना होगा. इसके बाद लिंक खुलेगा. जो व्हाट्सएप चैट से कनेक्ट हो जाएगा. इसके अलावा अपने मोबाइल फोन में 8657024841 इस नंबर को सेव करके भी डायरेक्ट व्हाट्सएप में मैसेज कर सकते हैं
छतरपुर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीनएज युवाओं के लिए उमंग स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है. जहां 10 से 19 वर्षीय युवक-युवतियां अपने गोपनीय सवाल पूछ सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें जस्ट आस्क चैट बोट की जानकारी भी देते हैं. जिसके माध्यम से टीनएज युवा घर बैठे ही सीधे व्हाटस एप में मैसेज कर अपने सवालों का जवाब पा सकते हैं. इसके माध्यम से शरीर में होने वाले बदलाव से संबंधित प्रश्न पूछ सकते है. इसके अलावा कोई भी टीनएज युवा अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपने प्रश्नों को परामर्शदाता से पूछ सकता है. ये प्रश्न पूरी तरह से गुप्त रखे जाते हैं.
जिले में संचालित उमंग स्वास्थ्य क्लीनिक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार में उमंग स्वास्थ्य क्लीनिक परामर्शदाता बालमुकुंद सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के समस्त जिले के सभी विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उमंग स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं. हमारे क्लीनिक में 10 से 19 साल के किशोर-किशोरियों की काउंसलिंग की जाती है. यहां आकर टीनएज युवा अपने गोपनीय सवाल पूछ सकते हैं. इसके अलावा 10 से 19 साल के किशोर-किशोरियां घर बैठे भी चैट बॉट के माध्यम से अपने गोपनीय सवाल पूछ सकते है.
ऑनलाइन भी मिलेंगे सवालों के जवाब
डॉ बालमुकुंद बताते हैं कि इस चैट बॉट से कनेक्ट होने के लिए सबसे पहले क्यू आर कोड को गुगल लेंस से स्कैन करना होगा. इसके बाद लिंक खुलेगा. जो व्हाट्सएप चैट से कनेक्ट हो जाएगा. इसके अलावा अपने मोबाइल फोन में 8657024841 इस नंबर को सेव करके भी डायरेक्ट व्हाट्सएप में मैसेज कर सकते हैं. यहां आपको सारे सवालों के जवाब मोबाइल पर ही मिल जाएंगे. डॉ बालमुकुंद बताते हैं कि यहां किशोर वह सवाल भी पूछ सकते हैं जो हिचकिचाहट की वजह से अपने माता-पिता, घर के किसी बड़े या शिक्षक से भी नहीं पूछ सकते हैं. इसका उद्देश्य किशोर-किशोरियों में उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलावों और परिवर्तन के समय में होने वाली परेशानी या शंका का समाधान करना है. यह चैट बॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही एक हिस्सा है.
विभिन्न शंकाओं का निराकरण करेगा खुल के पूछो चैट बॉट
जस्ट आस्क डिजिटल एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म के साथ उपयोगकर्ता के बड़े होने, शारीरिक परिवर्तन, यौवन, मासिक धर्म, प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भावस्था, परिवार नियोजन, लिंग पहचान, यौन अभिविन्यास, मानसिक स्वास्थ्य और अन्य एसआरएचआर विषयों से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं. चैट बॉट उपयोगकर्ताओं को इंटरैक्टिव वार्तालापों में जोड़ते हुए उन्हें सटीक और विश्वसनीय जानकारी नि:शुल्क प्रदान करेगा. यूजर के अनुभव को सुरक्षित, वैयक्तिक, बहुभाषी और सहानुभूतिपूर्ण बनाने के लिए बनाया गया है. दो महत्वाकांक्षी रोल मॉडल ध्रुव और दृष्टि है, जो सरल और विश्वसनीयता के साथ जानकारी साझा करते हैं. किशोरों और युवा वयस्कों के मुद्दों जैसे यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार (एसआरएचआर) सामाजिक मुद्दों पर सही एवं सुलभ जानकारी देने के लिए विकसित किया गया है.
सही और सुलभ जानकारी मिलेगी
किशोरों और युवा वयस्कों के मुद्दों जैसे यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार (एसआरएचआर) सामाजिक मुद्दों पर सही एवं सुलभ जानकारी देने के लिए विकसित किया गया है. खुल के पूछो चैट बॉट में सामग्री सरल, आकर्षक इन्फोग्राफिक्स द्वारा समर्थित है, जो सामान्य समझ को बढ़ाती है. उपयोगकर्ताओं को आसानी से निर्देशों का पालन करने में सक्षम बनाती है. इसके अलावा खुल के पूछो चैट बॉट किशोरों और युवाओं को किशोर अनुकूल स्वास्थ्य क्लीनिक (एएफएचसी), सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं और हेल्पलाइन से जोड़ता है.