Last Updated:
अक्षय कुमार ने 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ वापसी की है. दोनों डेढ़ दशक बाद भूत बंगला के लिए साथ आए हैं, लेकिन बीते एक महीने से आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स-ऑफिस पर कब्जा रहा है. धुरंधर की आंधी अभी थमी नहीं है और इसका खामियाजा प्रियदर्शन की फिल्म को उठाना पड़ रहा है. 5 दिन के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई तेजी नहीं देखी जा रही है. ‘भूत बंगला’ सिंगल डिजिट में ही कमाई कर रही है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार ने 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ आने का ऐलान किया तो फैंस के बीच खास उत्साह था. भागम भाग, हेरा फेरी, हेरा फेरी 2, मालामाल वीकली जैसी क्लासिक कॉमेडी फिल्में देने वाले प्रियदर्शन की भूत बंगला बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि इस बार डायरेक्टर का जादू नहीं चल पाया है.

प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ा कीर्तिमान हासिल नहीं किया है. धुरंधर की आंधी के बीच कमजोर शुरुआत करने के बाद पहले मंडे को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई.

पहले दिन पेड प्रीव्यू का कलेक्शन मिलाकर भूत बंगला की कुल कमाई 12.25 करोड़ रुपये थी. शनिवार और रविवार को फिल्म के बिजनेस पर वीकेंड का असर देखा गया. शनिवार को फिल्म ने 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वीकेंड खत्म होते ही अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और तब्बू स्टारर फिल्म का बुरा हाल हो गया. पहले ही सोमवार को फिल्म की कमाई आधे से भी कम हो गई. फिल्म ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

मंगलवार को फिल्म भारत में 7.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सोमवार की तुलना में मंगलवार को फिल्म ने 13.3 प्रतिशत ज्यादा कमाई की. इसके साथ ‘भूत बंगला’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर भूत बंगला ने 117.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

वहीं अगर सिर्फ भारत की बात करें तो भूत बंगला ने 5 दिन के बाद फिल्म भारत में सिर्फ 72.40 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है. देशभर में फिल्म 5 दिनों बाद भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

दूसरी तरफ आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ को थिएटर्स में लगे 34 दिन हो चुके हैं, लेकिन कमाई का सिलसिला अभीतक थमा नहीं है. एक महीने बाद भी फिल्म सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है. बीते मंगलवार को रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 1.92 करोड़ रुपये की कमाई की.

फिल्म धुरंधर द रिवेंज की कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म के दूसरे पार्ट ने वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर 1750 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, दोनों पार्ट को मिला दें, तो धुरंधर फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. धुरंधर, धुरंधर द रिवेंज ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.