डेब्यू करते ही बनी स्टार, जिस्मफरोशी के आरोप से कैरेक्टर पर लगा दाग, कमबैक से दिया करारा जवाब, चमक गई हीरोइन

डेब्यू करते ही बनी स्टार, जिस्मफरोशी के आरोप से कैरेक्टर पर लगा दाग, कमबैक से दिया करारा जवाब, चमक गई हीरोइन

Last Updated:

सामंथा रुथ प्रभु-श्रेया सरन जब साउथ सिनेमा में राज कर रही थीं, तब एक हीरोइन ने अपनी डेब्यू फिल्म से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वे अचानक टॉप हीरोइनों से ज्यादा पॉपुलर हो गई थीं. वे फिल्मी लव स्टोरी से युवाओं की चहेती बन गई थीं. मगर एक होटल रेड में पुलिस ने उन्हें वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया, तो अचानक किस्मत 360 डिग्री पलट गई. बुरे वक्त में एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और अपनी बेगुनाही साबित की. उन्होंने जिस साल यादगार कमबैक किया, उस साल पति को तलाक देकर आगे निकल गईं. एक्ट्रेस की जिंदगी किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं है.

Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad scandal, Shweta Basu Prasad struggle, Shweta Basu Prasad prostitution scandal, kotha bangaru lokam, prostitution scandal, वेश्यावृत्ति कांड, श्वेता बसु प्रसाद , भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

नई दिल्ली: जमशेदपुर में जन्मी एक्ट्रेस का फिल्मी सफर वाकई किसी मिसाल से कम नहीं है. उन्होंने अपनी पहली फिल्म में डबल रोल निभाकर न सिर्फ सबको हैरान किया, बल्कि बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड जीतकर अपना लोहा भी मनवाया. फिर, ‘कहानी घर-घर की’ जैसे सीरियल्स और फिल्म ‘इकबाल’ में खदीजा के धांसू किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी. फिल्म ‘कोठा बंगारू लोकम’ से उन्हें युवाओं के बीच सेंसेशन बना दिया, लेकिन एक विवाद उनके करियर पर ऐसा चस्पा है, जिसे वह आज अपनी जिंदगी पर ‘नजर का काला टीका’ मानती हैं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज/Instagram@shwetabasuprasad11)

Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad scandal, Shweta Basu Prasad struggle, Shweta Basu Prasad prostitution scandal, kotha bangaru lokam, prostitution scandal, वेश्यावृत्ति कांड, श्वेता बसु प्रसाद , भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

फिल्म ‘कोठा बंगारू लोकम’ की सफलता ने उन्हें अर्श पर पहुंचा दिया था. सामंथा रुथ प्रभु, श्रिया सरन, काजल अग्रवाल जैसी टॉप हीरोइनों को पीछे छोड़कर दर्शकों के दिलों में दस्तक दे दी थी, लेकिन वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उनकी इमेज और करियर को गहरा झटका लगा था. हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं, उन्हें 90s के किड्स ने साल 2002 की फिल्म ‘मकड़ी’ में डबल रोल निभाया था. हम श्वेता बसु प्रसाद की बात कर रहे हैं. उन्हें सितंबर 2014 में हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स के एक होटल में रेड के दौरान पकड़ा था. उनका नाम वेश्यावृत्ति रैकेट में घसीटा गया. (फोटो साभार: Instagram@shwetabasuprasad11)

Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad scandal, Shweta Basu Prasad struggle, Shweta Basu Prasad prostitution scandal, kotha bangaru lokam, prostitution scandal, वेश्यावृत्ति कांड, श्वेता बसु प्रसाद , भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

श्वेता बसु प्रसाद पर वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए गए और उन्हें दो महीने के लिए एक सरकारी रेस्क्यू होम में भी भेजा गया. विकीपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की मां ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी और इसे श्वेता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया. यह समय उनके और उनके परिवार के लिए पीड़ादायक था. (फोटो साभार: Instagram@shwetabasuprasad11)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad scandal, Shweta Basu Prasad struggle, Shweta Basu Prasad prostitution scandal, kotha bangaru lokam, prostitution scandal, वेश्यावृत्ति कांड, श्वेता बसु प्रसाद , भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

श्वेता को दिसंबर 2014 में हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने बड़ी राहत दी और उन पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह हटा दिया. कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए साफ किया कि वे बेगुनाह हैं. श्वेता ने आरोपों से बरी होने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया था. उन्होंने बताया कि वह उस समय एक प्रोफेशनल अवॉर्ड शो संतोषम फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल होने हैदराबाद गई थीं, जिसकी पुष्टि बाद में शो के ऑर्गेनाइजर्स ने भी की थी. (फोटो साभार: Instagram@shwetabasuprasad11)

Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad scandal, Shweta Basu Prasad struggle, Shweta Basu Prasad prostitution scandal, kotha bangaru lokam, prostitution scandal, वेश्यावृत्ति कांड, श्वेता बसु प्रसाद , भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

श्वेता बसु प्रसाद ने उन खबरों का खंडन किया, जो दावा रही थीं कि वे आर्थिक संकट से गुजर रही थीं. एक्ट्रेस विवाद के बावजूद हार नहीं मानी और दमदार वापसी की. उन्होंने टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘जुबली’ जैसे प्रोजेक्ट्स में श्वेता ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता. (फोटो साभार: Instagram@shwetabasuprasad11)

Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad scandal, Shweta Basu Prasad struggle, Shweta Basu Prasad prostitution scandal, kotha bangaru lokam, prostitution scandal, वेश्यावृत्ति कांड, श्वेता बसु प्रसाद , भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

साल 2019 में फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ में एक पत्रकार का किरदार निभाकर श्वेता ने एक बार फिर आलोचकों का दिल जीत लिया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट रही और उनके करियर को एक नई दिशा मिली. इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपना टैलेंट दिखाया. ‘सीरियस मैन’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘जुबली’ और ‘त्रिभुवन मिश्रा: सीए टॉपर’ जैसी वेब सीरीज में उनके काम को काफी सराहा गया, जिससे वे डिजिटल दुनिया की एक भरोसेमंद स्टार बन गईं. (फोटो साभार: Instagram@shwetabasuprasad11)

Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad scandal, Shweta Basu Prasad struggle, Shweta Basu Prasad prostitution scandal, kotha bangaru lokam, prostitution scandal, वेश्यावृत्ति कांड, श्वेता बसु प्रसाद , भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

श्वेता बसु की निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही. उन्होंने साल 2018 में फिल्ममेकर रोहित मित्तल से शादी की थी, लेकिन आपसी मतभेदों की वजह से साल 2019 में दोनों अलग हो गए. श्वेता आज मजबूत एक्ट्रेस और फिल्ममेकर हैं. (फोटो साभार: Instagram@shwetabasuprasad11)

Shweta Basu Prasad, Shweta Basu Prasad scandal, Shweta Basu Prasad struggle, Shweta Basu Prasad prostitution scandal, kotha bangaru lokam, prostitution scandal, वेश्यावृत्ति कांड, श्वेता बसु प्रसाद , भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

श्वेता बसु ने बतौर फिल्ममेकर ‘रूट्स’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें एआर रहमान और पंडित बिरजू महाराज जैसे दिग्गज संगीतकारों को शामिल करके भारतीय संगीत के 5000 साल के इतिहास को संजोया. श्वेता बसु प्रसाद ने शॉर्ट फिल्मों का लेखन और निर्माण किया है और साल 2023 में अनुपम खेर के साथ शॉर्ट फिल्म ‘रीटेक’ के जरिए निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख दिया. (फोटो साभार: Instagram@shwetabasuprasad11)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *