प्यार का जादुई अहसास है गाना, सुरीली आवाजों से सजा नए जमाने का प्रेम गीत, 71 करोड़ बार देखा गया वीडियो

प्यार का जादुई अहसास है गाना, सुरीली आवाजों से सजा नए जमाने का प्रेम गीत, 71 करोड़ बार देखा गया वीडियो


 

arw img

नई दिल्ली. फिल्म सनम रे का ‘हुआ है आज पहली बार’ रोमांटिक और सदाबहार गानों में से एक माना जाता है. इस गाने में पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह गाना न केवल अपनी धुनों के लिए बल्कि अपनी विजुअल खूबसूरती के लिए भी मशहूर है. इस गाने को अरमान मलिक ने संगीतबद्ध किया है और इसे अरमान मलिक के साथ पलक मुच्छल ने अपनी जादुई आवाज दी है. गाने के बोल मनोज यादव ने लिखे हैं, जो प्यार के शुरुआती अहसास को बहुत ही गहराई से बयां करते हैं. अरमान मलिक की मखमली आवाज ने इसे युवाओं के बीच लव एंथम बना दिया. गाने की शूटिंग लद्दाख की खूबसूरत और बर्फीली वादियों में की गई है. नीले पानी की झील और सफेद पहाड़ों के बीच पुलकित और उर्वशी का रोमांस पर्दे पर किसी पेंटिंग जैसा नजर आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *