![]()
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त कामयाबी के बाद फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह का पहला बयान सामने आया है। रणवीर ने कहा है कि फिल्म में हमजा का रोल निभाना उनके लिए पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी से ज्यादा मुश्किल था। रणवीर सिंह के बिजनेस पार्टनर निकुंज बियानी ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निकुंज ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखने के बाद रणवीर से पूछा था कि क्या यह किरदार ‘पद्मावत’ के अलाउद्दीन खिलजी जितना ही चुनौतीपूर्ण था? इस पर रणवीर ने जवाब दिया, “एक कलाकार के तौर पर यह कैरेक्टर मेरे लिए खिलजी से कहीं ज्यादा चैलेंजिंग रहा है। इसने मुझे अंदर तक झकझोर दिया। इस रोल के लिए मुझे अपनी गहराई में जाना पड़ा और अपना 300% देना पड़ा। खिलजी के लिए खुद को कमरे में किया था बंद
रणवीर का यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि 2018 में आई ‘पद्मावत’ के खिलजी रोल को उनका सबसे कठिन काम माना जाता रहा है। उस वक्त रणवीर ने बताया था कि खिलजी के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को गोरेगांव के एक घर में 21 दिनों तक बंद कर लिया था। उन्होंने बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटकर खुद को उस अंधेरे और लालची किरदार में ढाला था। हालांकि, अब रणवीर का मानना है कि ‘धुरंधर’ के हमजा ने उनसे कहीं ज्यादा मेहनत कराई है। तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है। धुरंधर 2 ने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली-2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है। धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है।
Source link
धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह का पहला बयान:बोले- खिलजी से ज्यादा मुश्किल था हमजा का रोल निभाना; मुझे अपना 300% देना पड़ा