Last Updated:
जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने मेट गाला 2026 में अपने डेब्यू से सबको हैरान कर दिया. जैसे ही करण जौहर ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, सबकी नजरें उन पर टिक गईं. उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार आउटफिट पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक केप कैरी किया था. लेकिन इन सब के बीच उन्होंने उस सुपरस्टार का जिक्र किया, जिसकी वजह से वह वहीं तक पहुंचे. कौन है वो सुपरस्टार और क्यों भावुक हुए करण जौहर चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. बॉलीवुड के स्टाइलिश फिल्ममेकर करण जौहर ने मेट गाला 2026 में शानदार डेब्यू किया है. वे पहले भारतीय फिल्ममेकर बने हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित ग्लोबल इवेंट में हिस्सा लिया. 6 मई 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित इस कार्यक्रम में करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम एंसेंबल पहना, जो प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की टाइमलेस कलाकृतियों से प्रेरित था, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. इस बीच करण जौहर ने उस शख्स का जिक्र किया, जिसकी वजह से वह मेट गाला 2026 में पहुंचे. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram

रेड कार्पेट पर बीबीसी से बात करते हुए करण जौहर ने अपने करीबी दोस्त और सुपरस्टार शाहरुख खान का खास तौर पर जिक्र किया. शाहरुख खान ने पिछले साल 2025 में मेट गाला में डेब्यू किया था. करण से जब पूछा गया कि एसआरके के नक्शे कदमों पर चलने का एहसास कैसा है तो वे भावुक हो गए. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram

करण ने कहा कि शाहरुख उनके करियर का अहम हिस्सा रहे हैं और उनकी सफलता में उनका बड़ा योगदान है. उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख के साथ उनकी पहली पांच फिल्में थीं और वही वजह हैं कि आज वह इस मुकाम पर खड़े हैं. पिछले साल वो आए और इस साल मैं, ऐसा लगता है जैसे जिंदगी ने एक पूरा चक्र बना लिया हो.
Add News18 as
Preferred Source on Google

करण जौहर और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर डुओ में से एक मानी जाती है. उनकी पार्टनरशिप की शुरुआत करण की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से हुई थी. इसके बाद ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं. इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉलीवुड को नई दिशा दी बल्कि 90 के दशक के अंत और 2000 के दशक में मुख्यधारा के सिनेमा को नया आकार दिया.

मेट गाला 2026 में अपने डेब्यू को लेकर करण ने सोशल मीडिया पर भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि एक समय वह सिर्फ सिनेमा और कॉस्ट्यूम से प्यार करने वाले सपने देखने वाले थे और आज उसी सपने ने उन्हें दुनिया के सबसे बड़े फैशन मंच तक पहुंचा दिया. उन्होंने इसे ‘फुल सर्कल मोमेंट’ बताया और कहा कि यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि स्टोरीटेलिंग का एक नया रूप है. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram

करण ने इस खास मौके पर भारत की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पेश करने की बात भी कही. उन्होंने मनीष मल्होत्रा के साथ अपने 30 साल पुराने रिश्ते को याद करते हुए उन्हें इस खास पल के लिए धन्यवाद दिया. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram

मेट गाला में करण जौहर की मौजूदगी को न सिर्फ बॉलीवुड सितारों ने सराहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. उनके लुक, कॉन्फिडेंस और प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सिनेमा और फैशन अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं. फोटो साभार-@karanjohar/Instagram