राम चरण को टक्कर देंगी सामंथा रुथ प्रभु, पोस्टपोन हुई ‘मा इंटी बंगारम’ की रिलीज डेट! सामने आई बड़ी वजह

राम चरण को टक्कर देंगी सामंथा रुथ प्रभु, पोस्टपोन हुई ‘मा इंटी बंगारम’ की रिलीज डेट! सामने आई बड़ी वजह


Last Updated:

साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खबरों में छाई हुई है. एक्ट्रेस की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की रिलीज को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म में सामंथा हाई ऑक्टेन एक्शन करते दिखेंगी, लेकिन अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है.

नई दिल्ली. सामंंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के ट्रेलर में सामंथा को बस में एक्शन करते देखा जा सकता है जिसने लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया है. लेकिन अब खबर है कि सामंथा की फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)

फिल्म की डेट पोस्टपोन होने की वजह भी सामने आई है जो हैरान करने वाली है. अमूमन इंडस्ट्री में किसी बड़ी बजट फिल्म से क्लैश से बचने के लिए रिलीज पोस्टपोन की जाती है. लेकिन एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म की डेट टलने के पीछे की वजह कुछ और है.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)

पहले यह फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके जून में सिनेमाघरों में आने की चर्चा तेज हो गई है. 123 तेलुगू अपडेट के मुताबिक मेकर्स फिल्म को 19 जून के आसपास रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आईपीएल सीजन के दौरान दर्शकों का बड़ा हिस्सा क्रिकेट में व्यस्त रहता है, ऐसे में फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है. इसी वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स ने रिलीज आगे बढ़ाने की सलाह दी है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)

अगर सामंथा की फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो ये राम चरण और जाह्नवी कपूर की पेड्डी को टक्कर दे सकती है. पेड्डी 4 जून को आ रही है. फिल्म पेड्डी की रिलीज के दो हफ्ते बाद ही सामंथा की मूवी रिलीज होगी. बता दें, सामंथा के साथ इस फिल्म में गुलशन दैवया और दिगंथ भी अहम भूमिका में है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)

खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सामंथा एक बार फिर निर्देशक नंदिनी रेड्डी के साथ काम कर रही हैं. इससे पहले दोनों की जोड़ी को फिल्म ‘ओह बेबी’ में दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 29 अप्रैल को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की झलक शेयर की थी जिसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्म की थीम का केक कांटते दिख रही थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)

वीडियो में वह अपने फैंस के साथ समय बिताती, तस्वीरें खिंचवाती, बातचीत करती और सभी के लिए इस मौके को यादगार बनाती नजर आ रही हैं. फैंस उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हुए देखे जा सकते हैं, जबकि सामंथा अपने आने वाली फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ के किरदार वाले केक कांट रही थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)

वीडियो में सामंथा और एक छोटी फैन के बीच दिल छू लेने वाला पल भी दिखाया गया, जिसमें वह फैन कहती है कि वह बड़ी होकर हीरोइन बनना चाहती है, जिस पर सामंथा मजाकिया अंदाज में ‘नहीं’ कहती हैं. सामंथा ने बच्ची को सलाह दी कि लोगों को अपने आसपास रखना किसी भी अवॉर्ड से बड़ा तोहफा है. ये पल सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम samantharuthprabhuoffl)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *