Last Updated:
विद्या बालन ने 25 साल बाद अपनी पुरानी फिल्म द लास्ट टेनेंट देखी तो कई पुरानी यादें ताजा हो गईं. इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता इरफान खान भी नजर आए हैं. फिल्म देखने के बाद एक्ट्रेस ने इरफान को याद करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया और अपने करियर के मुश्किल दिनों को भी याद किया.

नई दिल्ली. इरफान खान की एक 26 साल पहले बनी फिल्म फाइनल अब रिलीज हुई है. इस फिल्म को इरफान खान की याद में रिलीज किया गया है. अब इस फिल्म को लेकर विद्या बालन ने पोस्ट शेयर कर अपने अतीत को याद किया है.

एक्ट्रेस विद्या बालन ने हाल ही में अपनी पुरानी फिल्म द लास्ट टेनेंट पहली बार देखी. खास बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन किसी वजह से यह फिल्म उस वक्त रिलीज नहीं हो पाई थी. अब 29 अप्रैल 2026 को इरफान खान की छठी पुण्यतिथि पर इसे रिलीज किया गया.

विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बुधवार रात पहली बार फिल्म देखी. इस दौरान उन्होंने अपने करियर के उस मुश्किल दौर को भी याद किया, जब उन्हें लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ रहा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विद्या ने लिखा कि जब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की थी, उस समय उनका करियर अच्छा नहीं चल रहा था. वह जिस भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती थीं, किसी न किसी वजह से वह पूरा नहीं हो पाता था. उनकी पहली मलयालम फिल्म चकरम भी बंद हो गई थी. इसके बाद करीब 3 सालों में उन्हें लगभग एक दर्जन फिल्मों से बाहर कर दिया गया था.

एक्ट्रेस ने बताया कि उस दौर की कड़वी यादों और नाकामियों को भुलाने के लिए उन्होंने उन बातों को अपने दिल के किसी कोने में दबा दिया था और जिंदगी में आगे बढ़ गई थीं.

विद्या ने आगे बताया कि पिछले हफ्ते डायरेक्टर सार्थक दासगुप्ता का मैसेज आया, जिसमें उन्होंने बताया कि द लास्ट टेनेंट अब यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है. यह सुनकर उन्हें पुरानी यादें ताजा हो गईं.

उन्होंने याद किया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी बहन प्रिया को फोन कर बड़े उत्साह से बताया था कि वह इरफान खान के साथ काम कर रही हैं. विद्या ने कहा कि उस समय भी उन्हें लगता था कि इरफान सबसे नेचुरल एक्टर हैं और फिल्म देखने के बाद भी उन्हें वही एहसास हुआ.

विद्या बालन लंबे समय से शाकाहार की समर्थक रही हैं. वह अक्सर अपने संपूर्ण स्वास्थ्य, पाचन और जीवन शक्ति में सुधार के लिए अपने पौधे-आधारित आहार को श्रेय देती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि उनकी जीवनशैली में बदलाव से उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थता मिली है.