National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates

National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL)

1. बिहार कैबिनेट में 22 मंत्रियों ने शपथ ली

7 मई को बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार हुआ।

  • मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए।
  • नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं।
  • पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं।
  • समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए। सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है।
  • इनमें 5 नए चेहरे हैं, वहीं तीन पुराने लोगों को इस बार मौका नहीं मिला। मंगल पांडे को मंत्री पद नहीं देने के बाद भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
  • इनमें बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय, बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और प. चंपारण से नारायण प्रसाद को पद से हटाया गया है।

सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं।

सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं।

2. शशि शेखर वेम्पति CBFC के चेयरमैन बने

6 मई को प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का चेयरमैन अपॉइंट किया गया।

  • शेखर ने प्रसून जोशी की जगह ली है, जो हाल ही में प्रसार भारती के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
  • वेम्पति 2017 से 2019 में राज्यसभा टीवी के CEO रहे।
  • वेम्पति 2017 से 2022 तक प्रसार भारती के CEO थे, जिसके बाद वो यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) टेलीविजन रेटिंग एजेंसी BARC और साइंस एनफ टेक्नोलॉजी में कई पदों पर काम किया है।
  • वेम्पति AI4India के को-फाउंडर हैं, जो डॉमेस्टिक AI इकोसिस्टम बढ़ावा देने के लिए काम करता है।
  • वेम्पति IIT बॉम्बे-इनक्यूबेटेड पहल भारतजेन के बोर्ड में भी हैं, जो इंडिक लैंग्वेज बेस्ड AI मॉडल पर काम कर रहा है।
  • वेम्पति को मीडिया, टेक्नोलॉजी और पब्लिक सर्विस में योगदान के लिए 2026 में सरकार ने पद्मश्री मिला।
वेम्पति ने 15 साल तक इंफोसिस में काम किया।

वेम्पति ने 15 साल तक इंफोसिस में काम किया।

3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जॉइंट डिफेंस सम्मेलन में हिस्सा लिया

7 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान जयपुर में जॉइंट कमांडर्स समिट में शामिल हुए।

  • ये दो दिनों की समिट ‘नए डोमेन में सैन्य क्षमता’ विषय पर होगी। 7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर को भी एक साल पूरा हुआ है।
  • रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये समिट सायबर, स्पेस और युद्ध से जुड़ी समझ के उभरते क्षेत्रों में चुनौतियों का मूल्यांकन करने और निर्णायक समझ को बढ़ाने के लिए है।
  • इस समिट में युद्ध से जुड़ी जानकारी और AI-बेस्ड मिलिट्री सिस्टम पर बातचीत होगी।
  • इस समिट का उद्देश्य भविष्य में मानवरहित सिस्टम और युद्ध के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप करना है।
  • समिट में डिफेंस प्रोडक्शन को स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाने पर बात होगी।
  • सिविल मिलिट्री फ्यूजन और इनोवेशन इकोसिस्टम को डेवलप करने से जुड़े मुद्दों पर बात होगी।
  • भविष्य में देश में बनने वाले डिफेंस एप्लीकेशन को समिट में प्रदर्शित किया जाएगा।
इस समिट में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ कमांडर शामिल हुए।

इस समिट में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ कमांडर शामिल हुए।

निधन (DEATH)

4. CNN के फाउंडर टेड टर्नर का निधन

7 मई को CNN यानी केबल न्यूज नेटवर्क के फाउंडर टेड टर्नर का निधन हो गया। वे 87 साल के थे।

  • 1980 में केबल न्यूज नेटवर्क (CNN) शुरू हुआ। ये दुनिया का पहला 24 घंटे चलने वाला न्यूज चैनल है।
  • टेड ने केबल टेलीविजन को बदला और ग्लोबल मीडिया में सबसे ज्यादा प्रभावी शख्सियतों में शामिल रहे।
  • टर्नर ने CNN के साथ ही कार्टून नेटवर्क, टर्नर क्लासिक मूवीज (TNC) भी लॉन्च किया।
  • साल 1990-91 के खाड़ी युद्ध के लाइव कवरेज से CNN को दुनियाभर में पहचान मिली।
  • टर्नर कई बड़े कारोबार और प्रोफेशल स्पोर्ट्स टीमों के मालिक भी रहे हैं।
टर्नर ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया लेकिन ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया था।

टर्नर ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया लेकिन ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया था।

मिसलिनीयस (MISCELLANEOUS)

5. मंत्री जितेंद्र सिंह ने जापान के साइंस मिनिस्टर से मुलाकात की

6 मई को राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में जापान की साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्टर की शपथ ली।

  • इस मुलाकात में कई सेक्टर्स जैसे हेल्थ और मेडिकल डिवाइस पर चर्चा की।
  • इस बैठक में क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर-फिजिकल सिस्टम, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, क्लीन एनर्जी और बेहतर कंप्यूटिंग में भारत के नेशनल मिशन को मजबूत करेंगे।
  • इससे जॉइंट रिसर्च, को-डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल पार्ट्नर्शिप बढ़ेगी।
  • भारत और जापान का लक्ष्य दवाओं पर ग्लोबल इंडिपेंडिसी कम करना और मेडिकल और फार्मास्यूटिकल्स स्थिर पहुंच बनाना है।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में हेल्थ और मेडिकल डिवाइसेस के क्षेत्र में MoU साइन किया गया है।
  • इसके साथ ही क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी में आपसी सहयोग पर सहमति जताई गई।
भारत और जापान साइंस और टेक्नोलॉजी मे मिलकर साथ काम करते हैं।

भारत और जापान साइंस और टेक्नोलॉजी मे मिलकर साथ काम करते हैं।

6. भारत और अल्जीरिया की जॉइंट कमीशन बैठक हुई

6 मई को भारत और अल्जीरिया के बीच जॉइंट कमीशन की पहली बैठक हुई।

  • इसकी सह-अध्यक्षता जॉइंट सेक्रेटरी अमिताभ प्रसाद और नौसेना प्रमुख मेजर जनरल कैद नूर एडिन ने की।
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीनों सेनाओं के अधिकारी इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, DRDO, आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए।
  • बैठक के दौरान दोनों प्रमुखों ने ट्रेनिंग, मिलिट्री एक्सरसाइज, मेडिकल को-ऑपरेशन और डिफेंस इंडस्ट्री पर बात की
  • भारत और अल्जीरिया डिफेंस पार्टनरशिप के लिए सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने भारत-अल्जीरिया रक्षा सहयोग के लिए साइन किए।
  • दोनों देश जॉइंट कमीशन की बैठकों के लिए गाइडिंग फ्रेमवर्क के तौर पर काम भी करेंगे।
भारत ने 2024 में डिफेंस डील साइन की थी, इसके बाद भारत और अल्जीरिया के बीच संबंध और बेहतर हुए हैं।

भारत ने 2024 में डिफेंस डील साइन की थी, इसके बाद भारत और अल्जीरिया के बीच संबंध और बेहतर हुए हैं।

7. वंदे मातरम गीत के लिए प्रोटोकॉल जारी

6 मई को केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने का फैसला किया है। साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल के लिए गाइडलाइन भी जारी की।

  • नई गाइडलाइन के मुताबिक, वंदे मातरम का पूरा वर्जन, राजकीय समारोहों के दौरान बजाया जाना चाहिए।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया।
  • बैठक में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
  • कैबिनेट के फैसले के बाद, बंकिम चंद्र चटर्जी रचित वंदे मातरम पर अब वही नियम और पाबंदियां लागू होंगी, जो वर्तमान में राष्ट्रगान पर लागू हैं।
  • अब वंदे मातरम इसके अपमान या गायन में बाधा डालने की स्थिति में सजा होगी। अभी राष्ट्रीय ध्वज,संविधान और राष्ट्रगान के अपमान पर जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
  • नए प्रोटोकॉल के तहत अब वंदे मातरम को भी इसमें शामिल किया गया है।
  • सरकार वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर यह बदलाव कर रही है। इसके लिए कानून की धारा 3 में संशोधन किया जाएगा।
  • धारा 3 के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रगान गाने में बाधा डालता है या उसे रोकता है, तो उसे तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
  • भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम को बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 में लिखा था।
  • वंदे मातरम को पहली बार 1882 में पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के हिस्से के रूप में छापा गया था।
  • 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने मंच पर वंदे मातरम गाया था।
  • ये पहला मौका था जब यह गीत सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय स्तर पर गाया गया। सभा में मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गई थीं।
वंदे मातरम को बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 में लिखा था।

वंदे मातरम को बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 में लिखा था।

आज का इतिहास

  • 1886 में अमेरिकी फार्मासिस्ट जॉन एस. पैंबरटन ने अटलांटा में पहली बार कोका-कोला को बनाया और पहले टॉनिक के तौर पर बेचा गया।
  • 1828 में रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्म को रेड क्रॉस डे तौर पर मनाया
  • 1929 में भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

किरण मजूमदार ने भांजी क्‍लेयर को बनाया बायोकॉन का उत्‍तराधिकारी:सेना के लिए दुश्मन का पता लगाने वाला डिवाइस बनाएगा BEL; 7 मई के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *