जब हीरोइन बनी खतरनाक विलेन, इन 8 किरदारों से हीरो के छुड़ाए पसीने, मेकर्स ने खूब छापे नोट

जब हीरोइन बनी खतरनाक विलेन, इन 8 किरदारों से हीरो के छुड़ाए पसीने, मेकर्स ने खूब छापे नोट


Last Updated:

बॉलीवुड में विलेन का नाम सुनते ही आमतौर पर मेल एक्टर्स के चेहरे दिमाग में आते हैं, लेकिन कुछ हीरोइन ऐसी रहीं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से दर्शकों को डराया, बल्कि कई बार हीरो को भी पीछे छोड़ दिया. बदले की आग में जलती महिलाएं हों या सोशियोपैथिक किरदार, इन एक्ट्रेस ने साबित किया कि बुराई को परदे पर उतारने का अपना एक अलग ही जलवा होता है.

Andhadhun Ishqiya Gupt to Goliyon Ki Raasleela Ram Leela when 8 Female Villains In Indian Cinema Who Stole Show

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक खलनायक की छवि ज्यादातर पुरुष कलाकारों से जुड़ी रही, लेकिन कई फिल्मों में ऐसी महिला किरदार भी सामने आए जिन्होंने अपनी खतरनाक अदाकारी से हीरो तक के पसीने छुड़ा दिए. इन फीमेल विलेन ने न सिर्फ कहानी को दमदार बनाया, बल्कि अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से पूरी फिल्म पर छा गईं. इन खलनायिकाओं ने अपने दमदार अंदाज से फिल्मों को यादगार बना दिया. यही वजह है कि इन किरदारों ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी मेकर्स के खूब नोट छपवाए.

Simi Khanna (Andhadhun): Tabu’s portrayal of Simi is a masterclass in sociopathic charm. As a woman who will go to any length to cover up a murder—including blinding a witness—her unpredictability and chilling calmness made her the most terrifying part of this thriller.

श्रीराम राघवन की फिल्म ‘अंधाधुन’ में तबु ने सिमी खन्ना का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. सिमी एक ऐसी महिला है जो अपने अपराध छिपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. उसकी ठंडी मुस्कान और खतरनाक चालें इस थ्रिलर की सबसे डरावनी चीज बन जाती हैं.

Ramola Devi (Kahin Kissi Roz): Though from television, Sudha Chandran’s Ramola Devi redefined the Indian vamp. With her oversized bindis and sharp intellect, she was a sophisticated antagonist whose high-stakes plotting and sheer screen presence became a cultural phenomenon that influenced cinema for years.

टेलीविजन की बात करें तो ‘कहीं किसी रोज’ में सुधा चंद्रन की रामोला देवी ने विलेन की परिभाषा ही बदल दी. बड़ी-बड़ी बिंदियों और तेज दिमाग वाली यह खलनायिका टीवी के इतिहास की सबसे यादगार विलेन बनीं. उनका अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी मीम्स और रील्स में जिंदा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Krishna Verma (Ishqiya): Vidya Balan’s Krishna is a classic femme fatale. She uses her vulnerability and sensuality as a weapon to manipulate two smitten men into a web of crime. Her betrayal is quiet, calculated, and devastatingly effective, proving her the ultimate puppet-master.

‘इश्किया’ में विद्या बालन ने कृष्णा वर्मा के रोल में एक क्लासिक फेम फटाले का किरदार निभाया. जो अपनी मासूमियत और आकर्षण का इस्तेमाल कर दो पुरुषों को अपने जाल में फंसा लेती है. उनका यह किरदार बॉलीवुड की सबसे चालाक फीमेल विलेन में गिना जाता है.

1997 की फिल्म गुप्त भी इसी लिस्ट का हिस्सा है. ईशा दीवान के रोल में काजोल ने एक प्यार में पागल लड़की से खूंखार किलर बनने तक का सफर दिखाया. यह किरदार 90 के दशक की हीरोइनों के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ.

Dhankor (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela): Supriya Pathak’s Dhankor is a terrifying matriarch. With a flick of her finger or a chilling gaze, she commands an entire clan. Her ruthless authority and the scene where she cuts off her own daughter’s finger remain etched in cinematic history.

संजय लीला भंसाली की ‘रामलीला’ में सुप्रिया पाठक की ढाणकोर ने एक खूंखार मातृशक्ति का किरदार निभाया. अपनी बेटी की उंगली काट लेने वाली इस किरदार का खौफ आज भी दर्शकों को याद है.

Sonia Roy (Aitraaz): Priyanka Chopra delivered a powerhouse performance as a woman driven by unbridled ambition and lust for power. Sonia Roy was bold, predatory, and unapologetic about her desires, making her one of the most stylish and hated antagonists of the 2000s.

साल 2004 में आई फिल्म ‘ऐतराज’ ने बॉलीवुड में महिला विलेन की छवि को पूरी तरह बदल दिया. प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में सोनिया रॉय का किरदार निभाकर एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है. यह किरदार एक ऐसी महिला का था, जो अपनी महत्वाकांक्षा और ताकत के लिए कुछ भी कर सकती थी.

Neelambari (Padayappa): Ramya Krishnan’s Neelambari is perhaps the greatest foil to Rajinikanth. Her arrogance, fueled by rejected love and class pride, made her a formidable force. Her death scene, where her ego remains intact until the very end, is iconic in South cinema.

साउथ सिनेमा की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म ‘पदयप्पा’ में राम्या कृष्णन की नीलांबरी का नाम सबसे ऊपर आता है. अहंकार और बदले की आग में जलने वाली नीलांबरी साउथ सिनेमा की सबसे मजबूत विलेन रहीं. उनका डायलॉग और डेथ सीन आज भी आइकॉनिक है.

8. Vidya Malvade (Chak De! India): As the senior player Bindia Naik, Vidya Malvade portrayed the "villain within." Her bitterness and ego nearly sabotage the team's unity. While she eventually finds redemption, her initial coldness perfectly captured the destructive nature of internal professional jealousy.

शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में विद्या मालवडे का किरदार भी एक तरह का विलेन ही था. बिंदिया नायक के रोल में विद्या ने टीम के भीतर की उस जलन और अहंकार को दिखाया जो कभी-कभी हीरो से भी बड़ा खलनायक बन जाता. बाद में उन्होंने सुधार जरूर किया, लेकिन शुरुआती सीन्स में उनकी कड़वाहट यादगार बनी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *