सिंगर दिलजीत के मैनेजर के फॉर्म हाउस पर फायरिंग:सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस बोली-कोई पुष्टि नहीं, मौके से दो खोल बरामद

सिंगर दिलजीत के मैनेजर के फॉर्म हाउस पर फायरिंग:सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस बोली-कोई पुष्टि नहीं, मौके से दो खोल बरामद




करनाल जिला गांव गोंदर के रणजीत नगर में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही रात को निसिंग थाना पुलिस, एसटीएफ और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सूत्रों की मांने तो मौके से गोली के दो खाली खोल भी बरामद हुए है। एक गोली पर लगी है और दूसरी गोली दीवर पर लगी है इसके निशान भी मिले है। लेकिन इस बारे में पुलिस द्वारा अभी तक फयारिंग की कोई पुष्ठी नहीं की। निसिंग थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार ने भी इस मामले में कहां कि हमारी टीमें जांच कर रही है। वहीं गांव के सरपंच जोगा सिंह ने भी फायरिंग की घटना को अफवाह बताया है। वहीं गुरप्रताप कांग के परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
गोंदर-डाचर रोड पर मिली थी सूचना
मंगलवार रात को गोंदर-डाचर रोड स्थित गुरु प्रताप सिंह कांग के फार्म हाउस पर फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान करीब घंटे तक पुलिस ने जांच की और आसपास के लोगों से बातचीत की और परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। सुत्रों की मांने तो इस दौरान पुलिस को मौके से दो खोल भी बरामद किए है। लेकिन पुलिस ने इस की पुष्ठी नहीं की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर हमने करीब एक घंटे तक फार्म हाउस और आसपास के इलाके की गहन जांच की, मगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।
पूर्व सरपंच जोगा सिंह ने बताया अफवाह
गांव के पूर्व सरपंच जोगा सिंह ने भी इस पूरे मामले को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि फार्म हाउस पर सभी लोग गेट बंद करके सो रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया और पूरी जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई।
मौके पर नहीं मिला कोई सबूत पुलिस जब फॉर्म हाउस पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोग पुलिस को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि यहां किसी भी तरह की कोई फायरिंग नहीं हुई है और सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और आसपास का निरीक्षण किया, लेकिन फायरिंग से जुड़ा कोई भी सबूत नहीं मिला। सोशल मीडिया पर गैंग की पोस्ट से बढ़ी चर्चा
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में इसे चेतावनी बताया गया। हालांकि इस तरह की किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और दैनिक भास्कर भी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।
ये लिखा पोस्ट में
राम राम सभी भाइयों को
आज जो दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर (गोंदर गांव, हरियाणा) ऑस्ट्रिया मेड के फयरिंग हुई है। ये मैंने यानी टायशन बिश्ननोई और मेरे भाई आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने चलवाए हैं। हमने इस सिंगर दिलजीत और इसके मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप को एक मैसेज दिया था। तुमसे ना हमने कोई फिरौती मांगी, ना किसी प्रकार का कोई फाइनेंशियल फायदा लिया, ना कभी किसी काम के लिए तंग किया। एक मैसेज दिया है कि ये जो तुम्हारा आदमी लड़कियों का शोषण करता है, तुम्हारे शौ पर मिलकर उनका फायदा ले उन्हें इस्तेमाल करता है। ऑस्ट्रिया टूर के दौरान इसने हमारे पंजाब की एक बेटी को झूठे सपने दिखाकर झांसे में लिया और प्रेगनेट करके ब्लॉक कर दिया। हमें इसी सेम टूर के दौरान और भी बहनों की शिकायत आई कि इसने दिलजीत के नाम पर उनके साथ भी ने अश्लील व्यवहार किया। हम दिलजीत तुझे और तेरी टीम को benefit of doubt दे रहे हैं कि तुम इस बात से अनजान होंगे। इसलिए हमने काफी मैसेज दिए दिलजीतऔर इसकी टीम को कि इसको अपनी टीम से दूर करो।
पर ये पैसे और फेम कमाने में इतने बिजी हो रहे हैं कि इन्हें सही और गलत नहीं दिख रहा। इंसानियत भूल चुके हैं ये शायद। तुम हमारे देश को global level पर represent करते हो इसलिए इतनी नरमी से काम ले रहे हैं। हमने 2 बार पहले प्यार से मैसेज भी लगाया, अब ये 3rd warning है। इसके बाद तुम्हारा सबका नुकसान करेंगे। हमारा नेटवर्क सारी दुनिया में है, तुम किसी भी देश में चले जाओ वहां मिल लेंगे। एक बार record check कर लेना, हमें मजबूर मत करो, सुधार जाओ। आत्मा तो तुमने छोड़ ही रखी है, शरीर हम छुड़वाएंगे। अबकी बार बात ना मानने की गलती करके देखो, इसका नाम भी expose करेंगे और तुम सबके घरों में घुसके तुम्हें बताएंगे एक बलात्कारी का साथ देने का अंजाम क्या होता है।
जय श्री राम
सलाम शहीदां नूं गुरप्रताप कांग विदेश में, पुलिस जुटी जांच में
जानकारी के अनुसार गुरप्रताप कांग इस समय विदेश में हैं। निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण ने बताया कि उन्हें गुरप्रताप कांग के घर के बाहर गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है। परिवार द्वारा भी अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *