साउथ एक्टर दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन:47 साल के एक्टर को गोवा ट्रिप में सीने में दर्द उठा, बेंगलुरु लौटकर टेस्ट करवाना था

साउथ एक्टर दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन:47 साल के एक्टर को गोवा ट्रिप में सीने में दर्द उठा, बेंगलुरु लौटकर टेस्ट करवाना था




साउथ के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 47 साल के एक्टर के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को बेंगलुरु स्थित घर में सुबह सीने में तेज दर्द उठा था। परिवार द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही दिलीप राज गोवा ट्रिप पर गए थे। ट्रिप में बार-बार एक्टर के सीने में दर्द उठा था। तब उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वो घर लौटकर टेस्ट करवाने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही एक्टर का निध हो गया। एक्टर के निधन की खबर मिलने के बाद उनके साथ फिल्म मॉकटेल 3 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस श्वेता प्रसाद ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, “दिलीप राज के निधन की चौंकाने वाली खबर सुनकर नींद खुली। अब भी यकीन करना बहुत मुश्किल है। हमारी हर बातचीत उनकी पत्नी और दोनों के एक-दूसरे के लिए प्यार के बारे में ही होती थी।” बता दें कि दिलीप राज की दो बेटियां भी हैं। 2 सितंबर 1978 में दिलीप राज का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। डांस में रुचि होने के चलते वो कॉलेज के दिनों में ही डांस ग्रुप का हिस्सा बन गए। आगे उन्होंने बतौर सपोर्टिंग एक्टर कन्नड़ सिनेमा में काम करना शुरू किया और फिर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े। टीवी में सफलता हासिल करने के बाद दिलीप ने 2005 की फिल्म भाई फ्रेंड से फिल्मों में डेब्यू किया। उन्होंने करीब 24 फिल्मों में काम किया है, जिनमें मिलाना, यू टर्न, ट्रेडमिल शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *