1191 Govt Jobs Opening Today

1191 Govt Jobs Opening Today


57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
1191 Govt Jobs Opening Today

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 1191 पदों पर भर्ती की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 100 वैकेंसी की। साथ में IRCTC में 92 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. रेलवे में 1191 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 1191 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन के लिए है। अप्रेंटिस की ट्रेनिंग एक साल के लिए होगी।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
बढ़ई 38
कोपा 350
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 12
इलेक्ट्रीशियन 206
इलेक्ट (मैकेनिकल) 4
फिटर 223
इंजीनियर 4
चित्रकार 41
प्लंबर 30
मैकेनिक (आरएसी) 40
एसएमडब्ल्यू 4
स्टेनो (अंग्रेजी) 36
स्टेनो (हिंदी) 25
डीजल मैकेनिक 8
टर्नर 4
वेल्डर 20
वायरमैन 125
रासायनिक प्रयोगशाला सहायक 4
ट्रैक मशीन/बीएसपी 17
कुल पदों की संख्या 1191

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं पास
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 15 साल
  • अधिकतम : 24 साल
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एससी/ एसटी : 5 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस पर
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

स्टाइपेंड :

छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. SBI में 100 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 93 हजार से ज्यादा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 जून तय की गई है। यह भर्ती रेग्यूलर बेसिस पर की जाएगी।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
जनरल 38
ओबीसी 22
ईडब्ल्यूएस 8
एससी 14
एसटी 18
कुल पद 100

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • उम्मीदवारों के पास IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस।

सैलरी :

  • 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 23 साल
  • अधिकतम : 32 साल
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
  • “CRPD/SCO/2026-27/05” विज्ञापन लिंक खोलें।
  • “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. IRCTC में 92 पदों पर निकली भर्ती, 3 से 24 जून तक इंटरव्यू

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 92 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट irctc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन 13 मई को जारी किया गया है।

शुरुआज में यह भर्ती 2 साल के लिए होगी जिसे जरूरत के अनुसार एक साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी की डिग्री।
  • मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के अंतर्गत इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट्स से बीबीए/एमबीए (कुलिनरी आर्ट्स) की डिग्री।
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस से बीएससी।
  • UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए (टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट) की डिग्री।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 27 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) : 3 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट

सैलरी :

30,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

वॉक इन इंटरव्यू के बेसिस पर

इंटरव्यू शेड्यूल :

शहर का नाम इंटरव्यू की तारीख
नई दिल्ली 3, 4 और 5 जून 2026 – 11:00 AM – 5:00 PM
श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) 11 और 12 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM
चंडीगढ़ 15 और 16 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM
जयपुर, राजस्थान 18 और 19 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM
लखनऊ, उत्तर प्रदेश 23 और 24 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM

इंटरव्यू का पता :

नई दिल्ली: आईआरसीटीसी, उत्तर क्षेत्र: बी-148, स्टेट्समैन हाउस की 11वीं मंजिल, बाराखंबा रोड, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली- 110001

श्रीनगर : राजबाग, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर – 190008

चंडीगढ़ : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: एससीओ- 150, 151, 152, भूतल सेक्टर 34-ए, चंडीगढ़ – 160022

जयपुर : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: पहली मंजिल, (यूनियन बैंक के ऊपर), जीवन प्रकाश बिल्डिंग, एलआईसी, अंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर – 302005

लखनऊ : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: पर्यटन भवन, दूसरी मंजिल, सी-13, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ – 226010

ऐसे करें आवेदन :

  • आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • पूरी तरह से फॉर्म भरकर इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, लास्ट डेट 15 मई

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026 है।

आवेदन में करेक्शन के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • स्टेनोग्राफी में एक्सपर्ट होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • ग्रेड सी: 18 – 30 साल
  • ग्रेड डी: 18 – 27 साल
  • आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

एग्जाम पैटर्न :

पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स
पार्ट – ए जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 50 50
पार्ट – बी जनरल अवेयरनेस 50 50
पार्ट – सी इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन 100 100

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

CG स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी; छत्तीसगढ़ व्यापम में 295 वैकेंसी, अंबाला कोर्ट में 49 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस का नोटिफिकेशन जारी होने की, छत्तीसगढ़ व्यापम में 295 पदों पर भर्ती की। साथ में अंबाला कोर्ट में 49 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *