ऋतिक रोशन की हीरोइन, कभी को-स्टार को जड़ दिया था तमाचा, एक्टिंग में फ्लॉप होते ही बनी इंटीरियर डिजाइनर

ऋतिक रोशन की हीरोइन, कभी को-स्टार को जड़ दिया था तमाचा, एक्टिंग में फ्लॉप होते ही बनी इंटीरियर डिजाइनर

Last Updated:

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में ‘धूम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बनाई, लेकिन उनका फिल्मी सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. उन्होंने को-स्टार को थप्पड़ मारकर विवाद पैदा किया था. करीब एक दशक इंडस्ट्री में एक्टिव रहने के बाद एक्ट्रेस ने अब एक्टिंग छोड़कर इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर शुरू किया है. उन्होंने ‘ईशा धर्मेंद्र देओल डिजाइन’ नाम से अपना लेबल लॉन्च किया है, जिसका लोगो उनके पिता ने डिजाइन किया है. आज वे अलीबाग जैसे इलाकों में लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

esha deol, esha deol movies, esha deol struggle, esha deol interior designing company, Dharmendra Hema Malini, Hema Malini Dharmendra, Interior Designer, ईशा देओल, ऋतिक रोशन

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्मी घरानों में से एक की बेटी ने कभी पर्दे पर धूम मचाई तो कभी विवादों के कारण चर्चा में रहीं. वे आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. हम बात कर रहे हैं ईशा देओल की, जिन्होंने चकाचौंध भरी दुनिया से निकलकर अब इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा है. ईशा का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें कामयाबी भी है और बड़े सबक भी.

esha deol, esha deol movies, esha deol struggle, esha deol interior designing company, Dharmendra Hema Malini, Hema Malini Dharmendra, Interior Designer, ईशा देओल, ऋतिक रोशन

ईशा देओल बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र और ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी की बेटी हैं. इतने बड़े सितारों की बेटी होने के नाते जब उन्होंने 2002 में फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से डेब्यू किया, तो उन पर उम्मीदों का भारी बोझ था. हालांकि उन्हें इस फिल्म के लिए अवॉर्ड्स मिले, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.

esha deol, esha deol movies, esha deol struggle, esha deol interior designing company, Dharmendra Hema Malini, Hema Malini Dharmendra, Interior Designer, ईशा देओल, ऋतिक रोशन

ईशा का शुरुआती दौर काफी स्ट्रगल से भरा रहा. उनकी कई फिल्में जैसे ‘ना तुम जानो ना हम’ और ‘कुछ तो है’ दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहीं. उन्हें वह एक बड़ी हिट नहीं मिल पा रही थी, जिसकी तलाश हर स्टार को होती है. लेकिन 2004 में आई फिल्म ‘धूम’ ने सबकुछ बदल दिया और ईशा को करियर की पहली सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मिली.

Add News18 as
Preferred Source on Google

esha deol, esha deol movies, esha deol struggle, esha deol interior designing company, Dharmendra Hema Malini, Hema Malini Dharmendra, Interior Designer, ईशा देओल, ऋतिक रोशन

‘धूम’ और ‘नो एंट्री’ जैसी मल्टी-स्टारर फिल्मों में ईशा को बहुत पसंद किया गया, लेकिन सोलो एक्ट्रेस के तौर पर उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती रहीं. उन्होंने लगभग एक दशक तक इंडस्ट्री में रहने के बाद धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली. उन्होंने महसूस किया कि शायद उनकी मंजिल कहीं और है और उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना शुरू किया.

esha deol, hema malini, amrita rao, esha deol amrita rao slap row, esha deol news, amrita rao news, Esha Deol slapped Amrita Rao, Pyare Mohan on-set fight, Hema Malini daughter, Dharmendra daughter, Bollywood celebrity feuds, star kids controversies

ईशा करियर के उतार-चढ़ाव के अलावा एक बड़े विवाद के लिए भी सुर्खियों में रहीं. साल 2005 में फिल्म ‘प्यारे मोहन’ की शूटिंग के दौरान उनकी अपनी को-स्टार अमृता राव के साथ बहस हो गई थी. बात इतनी बढ़ गई कि ईशा ने अमृता को थप्पड़ जड़ दिया. बाद में ईशा ने साफ कहा कि उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है क्योंकि बात उनके आत्मसम्मान पर आ गई थी.

esha deol, hema malini, amrita rao, esha deol amrita rao slap row, esha deol news, amrita rao news, Esha Deol slapped Amrita Rao, Pyare Mohan on-set fight, Hema Malini daughter, Dharmendra daughter, Bollywood celebrity feuds, star kids controversies

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ता पर हमेशा बातें हुईं, क्योंकि 1980 में शादी के समय धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे. तमाम सामाजिक और पारिवारिक विरोध के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे रखा. वे न केवल पर्दे पर एक सुपरहिट जोड़ी साबित हुए, बल्कि असल जिंदगी में भी उन्होंने एक मजबूत और अटूट रिश्ता बनाकर दिखाया.

Esha Deol, Esha Deol News, Esha Deol launches her interior design business, Esha Deol honoured her late father Dharmendra, Esha Deol and Dharmendra Bonding, Esha Deol remembers father Dharmendra in emotional speech, ईशा देयोल, ईशा देओल न्यूज़, ईशा देओल ने अपना इंटीरियर डिजाइन व्यवसाय शुरू किया, ईशा देओल ने अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को सम्मानित किया, ईशा देओल और धर्मेंद्र बॉन्डिंग, ईशा देओल ने भावुक भाषण में पिता धर्मेद्र को याद किया

दिलचस्प बात यह है कि ईशा के इस नए ब्रांड का लोगो खुद उनके पिता धर्मेंद्र ने डिजाइन किया था. ईशा अक्सर कहती हैं कि उनके काम पर उनके पिता की पसंद और उनकी कला की झलक साफ दिखती है. अपनी नई शुरुआत पर वे काफी भावुक भी नजर आईं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की.

esha deol, hema malini, amrita rao, esha deol amrita rao slap row, esha deol news, amrita rao news, Esha Deol slapped Amrita Rao, Pyare Mohan on-set fight, Hema Malini daughter, Dharmendra daughter, Bollywood celebrity feuds, star kids controversies

ईशा के इस नए सफर में उनके भाई बॉबी देओल ने भी उन्हें खूब सपोर्ट किया है. एक्टिंग की दुनिया से इंटीरियर डिजाइनिंग तक का यह सफर दिखाता है कि अगर आपमें कुछ नया करने का जज्बा हो, तो आप किसी भी मोड़ पर अपनी पहचान बदल सकते हैं. आज ईशा अपनी इस नई क्रिएटिव दुनिया में बेहद खुश और सफल हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *