Vodafone Idea shares surged 6%, driven by news of a ₹35,000 crore loan from SBI

Vodafone Idea shares surged 6%, driven by news of a ₹35,000 crore loan from SBI


  • Hindi News
  • Business
  • Vodafone Idea Shares Surged 6%, Driven By News Of A ₹35,000 Crore Loan From SBI

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयर 19 मई (मंगलवार) को कारोबार के दौरान 6% तक बढ़ गए। मार्केट क्लोजिंग पर कंपनी का शेयर 4.59% की तेजी के साथ 13.45 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

कंपनी के CEO अभिजीत किशोर ने बताया कि वे 35,000 करोड़ रुपए के कर्ज के लिए SBI के नेतृत्व वाले बैंक कंसोर्टियम (समूह) के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस वजह से ही कंपनी के शेयर में यह तेजी आई है।

सोमवार को कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों की कॉल के दौरान अभिजीत किशोर ने कहा था कि टेलीकॉम ऑपरेटर को लोन प्रोसेस को बहुत तेजी से पूरा करने की उम्मीद है।

SBI के कंसोर्टियम में सरकारी, प्राइवेट और विदेशी बैंक शामिल

CEO अभिजीत किशोर ने कहा कि अगले तीन सालों में हमारा कैपेक्स 45,000 करोड़ रुपए है। हम 25,000 करोड़ रुपए की फंडेड सुविधा और 10,000 करोड़ रुपए की नॉन-फंडेड सुविधा की उम्मीद कर रहे हैं।

हम SBI के कर्ज कंसोर्टियम के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं, जिसमें पीएसयू (सरकारी) बैंक, प्राइवेट बैंक और विदेशी बैंक शामिल हैं। हमें इसे बहुत तेजी से बंद करने का पूरा भरोसा है।

हालांकि, वोडाफोन आइडिया के CEO ने फंड जुटाने की प्रक्रिया पूरी होने की कोई तय समयसीमा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस पर कमेंट करेगी।

कंपनी कर्ज और प्रमोटर फंड से अपनी वित्तीय देनदारियां चुकाएगी

टॉप एग्जीक्यूटिव ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी एजीआर (AGR) बकाया और वित्तीय तनाव से जुड़ी अनिश्चितता के बाद अपनी ब्रांड इमेज को फिर से बनाने के लिए अधिक आक्रामक तरीके से निवेश करने की योजना बना रही है।

किशोर ने भरोसा जताया कि कंपनी अगले तीन साल में अपनी वित्तीय देनदारियों को पूरा कर लेगी। इसके लिए कंपनी बढ़े हुए EBITDA, कर्ज से मिलने वाले फंड, प्रमोटर इन्फ्यूजन और टैक्स रिफंड के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करेगी।

जियो और एयरटेल से मुकाबले के लिए 4G-5G नेटवर्क बढ़ेगा

कंपनी के लिए यह फंड जुटाना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि कंपनी अपने 4G और 5G नेटवर्क के विस्तार को तेज करना चाहती है। इससे ग्राहकों को कंपनी के साथ बनाए रखने और प्रतिद्वंदी कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के साथ मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

किशोर ने कहा कि आगे चलकर कंपनी का पूंजीगत व्यय काफी तेजी से बढ़ेगा, क्योंकि वोडाफोन आइडिया अपनी 45,000 करोड़ रुपए की निवेश योजना को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले क्वार्टर या पिछले साल हमने जो खर्च किया है, वह अगले तीन सालों में योजनाबद्ध 45,000 करोड़ रुपए के कुल योग की तरफ ही बढ़ेगा।

कंपनी को चौथी तिमाही में ₹51,970 करोड़ का नेट प्रॉफिट

वोडाफोन आइडिया ने शनिवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। 31 मार्च को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 51,970 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि एक्सपर्ट्स ने इस तिमाही में नुकसान की उम्मीद जताई थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वोडाफोन आइडिया का मुनाफा बिजनेस से नहीं बल्कि एजीआर (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) के बकाये के दोबारा मूल्यांकन (एकाउंटिंग एडजस्टमेंट) से आया है।

असल में कंपनी को इस तिमाही में 5,515 करोड़ का ऑपरेशनल नुकसान हुआ है। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए यह नुकसान 24,059 करोड़ रुपए रहा है। इसके अलावा बोर्ड ने 4,730 करोड़ रुपए जुटाने के लिए 430 करोड़ के वारंट को मंजूरी दी है, जो फ्रेश डाइल्यूशन का संकेत है।

क्या होता है फंडेड और नॉन-फंडेड फैसिलिटी?

फंडेड फैसिलिटी (जैसे टर्म लोन या ओवरड्राफ्ट) में बैंक सीधे कंपनी को पैसा ट्रांसफर करता है, जिस पर ब्याज लगता है। नॉन-फंडेड फैसिलिटी (जैसे बैंक गारंटी या लेटर ऑफ क्रेडिट) में बैंक सीधे पैसा नहीं देता, बल्कि कंपनी की तरफ से तीसरी पार्टी को गारंटी देता है कि अगर कंपनी भुगतान नहीं कर पाई, तो बैंक करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…

डॉलर के मुकाबले रुपया 96.53 पर आया, यह ऑलटाइम लो: दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया आज 19 मई को डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर पहली बार 96.53 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को रुपया 96.29 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है। साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *