चांदी ₹1411 गिरकर ₹2.67 लाख किलो पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.19 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹522 सस्ता हुआ

चांदी ₹1411 गिरकर ₹2.67 लाख किलो पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.19 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹522 सस्ता हुआ




सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 522 रुपए गिरकर 1.59 लाख रुपए हो गया है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। सोने की कीमतों का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.59 लाख तक सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है। शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख ऑलटाइम हाई(29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख (सिर्फ एक महीने में भारी उछाल) मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक 18 हजार सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमतों में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.67 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई है। शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख ऑलटाइम हाई(29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख (ऐतिहासिक बढ़त) गिरावट का आंकड़ा: पिछले 111 दिन में चांदी ₹1.19 लाख सस्ती हो गई है। सोना 111 दिन में ₹18 हजार और चांदी ₹1.19 लाख सस्ती गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। ———————————————————————- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे बढ़े:4 दिन पहले ₹3-3 बढ़ाए थे, 15 राज्यों में पेट्रोल ₹100 लीटर पार देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पांच दिन के भीतर में यह दूसरी बढ़ोतरी है। देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बिक रहा है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *