इंदौर घराने की बेटी, बनना चाहती थी क्लासिकल सिंगर, बन गई कॉमेडी क्वीन!

इंदौर घराने की बेटी, बनना चाहती थी क्लासिकल सिंगर, बन गई कॉमेडी क्वीन!

Last Updated:

इंदौर घराने से ताल्लुक रखने वाली स्टार का पहला सपना एक शास्त्रीय गायिका बनना था. उन्होंने 14 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था और संगीत की पढ़ाई के बाद वे मुंबई आकर ‘सा रे गा मा पा’ की फाइनलिस्ट भी बनीं. हालांकि, उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया, जब ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में उनकी मिमिक्री और कॉमिक टाइमिंग को जबरदस्त पहचान मिली. बाद में ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘विद्यावती टीचर’ के रोल से वे घर-घर में मशहूर हो गईं.

sugandha mishra, sugandha mishra news, sugandha mishra movies, sugandha mishra Instagram, sugandha mishra career, sugandha mishra hushband, sugandha mishra family, सुगंधा मिश्रा

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा को आज कौन नहीं जानता? लोग उनकी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के दीवाने हैं. लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि उनका असली सपना कभी कॉमेडियन बनना था ही नहीं. सुगंधा तो बचपन से ही संगीत की दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं और एक बड़ी शास्त्रीय गायिका बनने का ख्वाब देखती थीं. (फोटो साभार: Instagram@sugandhamishra23)

sugandha mishra, sugandha mishra news, sugandha mishra movies, sugandha mishra Instagram, sugandha mishra career, sugandha mishra hushband, sugandha mishra family, सुगंधा मिश्रा

सुगंधा मिश्रा का जन्म 23 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में एक ऐसे परिवार में हुआ था, जहां संगीत रग-रग में बसा था. उनका परिवार मशहूर इंदौर घराने से ताल्लुक रखता है, जिसकी कई पीढ़ियां सुरों की साधना में बीती हैं. उनके दादाजी पंडित शंकर लाल मिश्रा शास्त्रीय संगीत के बड़े उस्ताद थे और उन्होंने ही सुगंधा को संगीत के शुरुआती ककहरे सिखाए थे.
(फोटो साभार: Instagram@sugandhamishra23)

sugandha mishra, sugandha mishra news, sugandha mishra movies, sugandha mishra Instagram, sugandha mishra career, sugandha mishra hushband, sugandha mishra family, सुगंधा मिश्रा

घर के संगीतमय माहौल का असर यह हुआ कि सुगंधा ने बहुत छोटी उम्र से ही रियाज करना शुरू कर दिया था. सुरों की समझ उनमें इतनी गहरी थी कि महज 14 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल तौर पर स्टेज पर गाना शुरू कर दिया था. उनकी सुरीली आवाज और गायकी की कला देखकर हर कोई दंग रह जाता था. (फोटो साभार: Instagram@sugandhamishra23)

Add News18 as
Preferred Source on Google

sugandha mishra, sugandha mishra news, sugandha mishra movies, sugandha mishra Instagram, sugandha mishra career, sugandha mishra hushband, sugandha mishra family, सुगंधा मिश्रा

सुगंधा मिश्रा ने आगे चलकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से संगीत की बाकायदा पढ़ाई भी पूरी की. कॉलेज के दिनों में वे यूथ फेस्टिवल्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात कपिल शर्मा से हुई थी, जो उस वक्त थिएटर और कॉमेडी में एक्टिव थे, जबकि सुगंधा का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ गायकी पर था.
फोटो साभार: Instagram@sugandhamishra23)

sugandha mishra, sugandha mishra news, sugandha mishra movies, sugandha mishra Instagram, sugandha mishra career, sugandha mishra hushband, sugandha mishra family, सुगंधा मिश्रा

सुगंधा अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए मुंबई नगरी आ गईं. शुरुआत में उन्होंने बिग एफएम में रेडियो जॉकी (RJ) के तौर पर काम किया और कई विज्ञापनों के जिंगल्स, भजन और डॉक्यूमेंट्रीज के लिए आवाज दी. इसके बाद उन्होंने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन गायकी के दम पर फाइनलिस्ट तक का सफर तय किया.
(फोटो साभार: Instagram@sugandhamishra23)

sugandha mishra, sugandha mishra news, sugandha mishra movies, sugandha mishra Instagram, sugandha mishra career, sugandha mishra hushband, sugandha mishra family, सुगंधा मिश्रा

सुगंधा की जिंदगी में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया, जब उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का ऑडिशन दिया. इस शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग और नामी स्टार्स की मिमिक्री करने के अंदाज ने रातों-रात उन्हें मशहूर कर दिया. इसके बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनके ‘विद्यावती टीचर’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया.
(फोटो साभार: Instagram@sugandhamishra23)

sugandha mishra, sugandha mishra news, sugandha mishra movies, sugandha mishra Instagram, sugandha mishra career, sugandha mishra hushband, sugandha mishra family, सुगंधा मिश्रा

कॉमेडी की दुनिया की इतनी बड़ी स्टार बनने के बाद भी सुगंधा ने अपने पहले प्यार यानी संगीत से कभी दूरी नहीं बनाई. उन्होंने ‘कमाल धमाल मालामाल’ जैसी फिल्मों में गाने गाए और आज भी वे देश-विदेश में अपनी लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस से समां बांध देती हैं. वे अपनी कॉमेडी में भी अक्सर सुरों का ऐसा तड़का लगाती हैं कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं.
(फोटो साभार: Instagram@sugandhamishra23)

sugandha mishra, sugandha mishra news, sugandha mishra movies, sugandha mishra Instagram, sugandha mishra career, sugandha mishra hushband, sugandha mishra family, सुगंधा मिश्रा

अगर सुगंधा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2021 में अपने साथी कॉमेडियन संकेत भोसले से शादी कर ली. दोनों की जोड़ी को फैंस सोशल मीडिया पर बेहद पसंद करते हैं. इसके बाद साल 2023 में दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने और आज सुगंधा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी फैमिली लाइफ को भी बेहद खूबसूरती से एंजॉय कर रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@sugandhamishra23)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *