क्या आपके मसाले हो चुके हैं खराब? ये 5 संकेत बताते हैं असली सच, जानें कब फेंकना सही

क्या आपके मसाले हो चुके हैं खराब? ये 5 संकेत बताते हैं असली सच, जानें कब फेंकना सही


Last Updated:

रसोई में लंबे समय तक रखे मसाले नमी और फंगस की वजह से खराब हो सकते हैं. ऐसे मसाले पेट दर्द, गैस और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इसलिए मसालों को हमेशा सूखी जगह और एयरटाइट डिब्बों में रखना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

कहीं आपके किचन के मसाले धीरे-धीरे बना तो नहीं रहे शरीर को बीमार?Zoom

भारतीय रसोई में मसालों की खुशबू ही खाने का असली स्वाद मानी जाती है. हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला जैसे मसाले हर घर में लंबे समय तक इस्तेमाल होते हैं. लेकिन कई बार लोग पुराने मसालों को महीनों तक संभालकर रखते रहते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब होने लगती है. समय के साथ मसालों में नमी, फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.

मसाले खराब होने का सबसे पहला संकेत उनकी खुशबू और रंग में बदलाव होता है. ताजा मसालों की महक तेज होती है, लेकिन पुराने मसाले धीरे-धीरे फीके पड़ने लगते हैं. अगर मसाले में अजीब गंध आने लगे, रंग बदल जाए या वह चिपचिपा महसूस हो, तो समझ लें कि वह खराब होने लगा है. कई बार मसालों में छोटे कीड़े या सफेद परत भी दिख सकती है, जो फंगस का संकेत हो सकता है.

पुराने मसाले से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है?
बहुत पुराने या खराब मसाले खाने से पेट दर्द, गैस, फूड पॉइजनिंग और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि नमी वाले मसालों में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. खासकर बारिश और गर्मी के मौसम में खराब मसाले ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए लंबे समय से रखे मसालों को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान से जांच लेना जरूरी होता है.

मसालों को सही तरीके से कैसे रखें?
मसालों को हमेशा एयरटाइट डिब्बों में रखना चाहिए. गीला चम्मच डालने से उनमें नमी पहुंच सकती है, जिससे मसाले जल्दी खराब हो जाते हैं. इन्हें गैस चूल्हे की गर्मी और धूप से दूर रखना बेहतर माना जाता है. ठंडी और सूखी जगह मसालों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रख सकती है.

कितने समय तक इस्तेमाल करना सही माना जाता है?
पिसे हुए मसाले आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक अच्छे माने जाते हैं, जबकि साबुत मसाले थोड़े ज्यादा समय तक चल सकते हैं. अगर मसाले का स्वाद पहले जैसा न लगे या खुशबू गायब हो जाए, तो उसे बदल देना ही बेहतर होता है.

मसाले खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
खुले मसालों की बजाय पैक्ड और भरोसेमंद ब्रांड के मसाले खरीदना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. खरीदते समय पैकिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखनी चाहिए. सही मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी सेहत को भी सुरक्षित रखते हैं.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *