‘अकेले होने का मतलब सिर्फ शादीशुदा न होना नहीं’, शशि कपूर संग हिट दे चुकी एक्ट्रेस, तलाक का झेल चुकी दर्द

‘अकेले होने का मतलब सिर्फ शादीशुदा न होना नहीं’, शशि कपूर संग हिट दे चुकी एक्ट्रेस, तलाक का झेल चुकी दर्द


Last Updated:

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान हमेशा से अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. वह रिश्तों, शादी और महिलाओं की आजादी जैसे मुद्दों पर समय-समय पर अपनी बात रखती हैं. एक्ट्रेस ने एक बार मशहूर चैट शो ‘रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल’ में अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर दिल खोलकर बातें की थीं.

नई दिल्ली. जीनत अमान ने बातचीत के दौरान कहा था कि वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं. उनका मानना है कि किसी रिश्ते की मजबूती सिर्फ शादी के कागजों से तय नहीं होती, बल्कि दो लोगों के बीच प्यार, समझ और सम्मान ज्यादा जरूरी होता है.

सिमी ग्रेवाल ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अकेले रहकर खुश हैं, तो जीनत ने बहुत अलग अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अकेले होने का मतलब सिर्फ शादीशुदा न होना नहीं है. बिना शादी किए भी दो लोग एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता निभा सकते हैं.

zeenat aman

जीनत अमान का कहना था कि जब दो लोग अपनी मर्जी से साथ रहते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं, तो रिश्ता ज्यादा सच्चा लगता है. उन्होंने कहा कि रिश्तों में मजबूरी नहीं, अपनापन होना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dev anand zeenat ama

उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ दर्दभरे अनुभव भी शेयर किए. जीनत ने बताया कि उनकी मां और उनके पति मजहर खान अब इस दुनिया में नहीं हैं. इन घटनाओं ने उन्हें जिंदगी की असली सच्चाई समझाई. उन्होंने कहा कि जब जिंदगी ही हमेशा के लिए नहीं है, तो रिश्तों से हमेशा बने रहने की उम्मीद करना भी सही नहीं है.

जीनत ने यह भी कहा कि बच्चे भी बड़े होकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं. ऐसे में इंसान का सबसे मजबूत रिश्ता खुद अपने साथ होना चाहिए. अगर कोई खुद के साथ खुश रहना सीख जाए, तो जिंदगी आसान हो जाती है.

वो बला की खूबसूरत हसीना कोई और नहीं जीनत अमान हैं. जीनत अमान ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन लोगों के जहन में जो आज भी बसे हैं, वो है उनके वो रोल जिनमें उन्होंने बोल्डनेस से तहलका मचा दिया था.

zeenart aman

जीनत अमान को पहली मुहब्बत हुई संजय खान से. संजय और जीनत एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों का रिश्ता कुछ साल चला और दोनों ने 1978 में गुपचुप शादी रचा ली. लेकिन दोनों का तलाक हो गया. दूसरी शादी जीनत ने मजहर खान से की. फिर तीसरी जीनत ने साल 2012 में अमन खन्ना से की थी.

बता दें कि जीनत अमान ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. अपने करियर में उन्होंने विनोद खन्ना, फिरोज खान, मनोज कुमार और शशि कपूर समेत हर स्टार के साथ काम किया है. शशि कपूर के साथ उनकी सत्मय शिवम सुंदर को तो लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *