Last Updated:
Water chestnut flour health Benefits: कई तरह के आटे होते हैं, जिसमें आप गेहूं के आटे का सेवन हर दिन करते होंगे. कुछ आटे खासतौर से व्रत-त्योहार में लोग इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि आप इन्हें डेली डाइट में शामिल नहीं कर सकते हैं. सिंघाड़े का आटा एक बेहद ही पौष्टिक आटा माना गया है, जिसके सेवन से आपको कई सेहत लाभ हो सकते हैं. आप इसे सप्ताह में दो बार भी खाएं तो वजन कंट्रोल तो होगा ही, बाल, पाचन तंत्र आदि भी हेल्दी रहेंगे.

सिंघाड़े के आटे के सेहत लाभ.
Singhara atta ke fayde in hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. इसके लिए खानपान में जरूरी चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है. तमाम चीजों में से एक ऐसी चीज है जो सेहत का बेहतरीन साथी है और वह है सिंघाड़े का आटा, जिसका इस्तेमाल सदियों से होता आया है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही इसके महत्व को मानते हैं. यह आटा वजन कम करने से लेकर बालों की देखभाल करने जैसे लाभ पहुंचाता है.
सिंघाड़े का आटा वजन नियंत्रण करने में मदद करता है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है. कम कैलोरी और उच्च पोषण का संतुलन इसे डाइट फ्रेंडली बनाता है. इसके अलावा, यह हल्का होता है और पाचन तंत्र को मजबूती देता है. रोजाना संतुलित सेवन से कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और आंतों का स्वास्थ्य भी सुधरता है.
इसमें कैल्शियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए लाभकारी हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कमजोरी को रोकने में मदद करता है. आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे शरीर की ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ती है. इसके नियमित सेवन से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है बल्कि मांसपेशियों की थकान भी कम होती है.
दिल और ब्लड प्रेशर के लिए भी सिंघाड़े का आटा फायदेमंद है. यह शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखता है. इससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है और हृदय पर अनावश्यक दबाव कम पड़ता है. इस तरह, यह आटा हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी योगदान देता है और लंबी उम्र के लिए सहायक माना जा सकता है.
सिंघाड़े का आटा त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और बाल मजबूत बनते हैं. यह शरीर की ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें