बाजरा है सेहत का खजाना, रोटी नहीं तो लड्डू-कुकीज से करें आहार में शामिल – News18 हिंदी

बाजरा है सेहत का खजाना, रोटी नहीं तो लड्डू-कुकीज से करें आहार में शामिल – News18 हिंदी


X

बाजरा

बाजरा है सेहत का खजाना, रोटी नहीं तो लड्डू-कुकीज से करें आहार में शामिल

 

arw img

Millet is a treasure of health: अधिकतर लोग गेहूं की रोटी खाते हैं, लेकिन ज्यादा गेहूं का सेवन कई लोगों में शुगर और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है. ऐसे में बाजरा सेहत के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है. बाजरा एक सुपरफूड है, जिसमें भरपूर फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते है. यह पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बाजरा फायदेमंद है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता. अगर किसी को बाजरे की रोटी पसंद नहीं है तो बाजरे के लड्डू, खिचड़ी, चीला, हलवा या कुकीज़ बनाकर भी खाया जा सकता है. वैज्ञानिकों के अनुसार बाजरे का आटा गेहूं के आटे में मिलाकर मल्टीग्रेन आटा भी बनाया जा सकता है, जिससे स्वाद और सेहत दोनों का फायदा मिलता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *