मच्छर काटने के बाद खुजली क्यों होती है? क्या है इसके पीछे का साइंस, जानकर हैरान रह जाएंगे

मच्छर काटने के बाद खुजली क्यों होती है? क्या है इसके पीछे का साइंस, जानकर हैरान रह जाएंगे


Last Updated:

Mosquito Bites and Itching: मच्छर के काटने के बाद स्किन पर खुजली और सूजन आ जाती है. असल में यह मच्छर की लार के प्रति हमारे शरीर की एक रक्षात्मक प्रतिक्रिया है. जब मादा मच्छर खून चूसने के लिए लार छोड़ती है, तो हमारा इम्यून सिस्टम हिस्टामाइन नामक रसायन रिलीज करता है, जो उस जगह पर सूजन और खुजली पैदा करता है.

मच्छर काटने के बाद खुजली और सूजन क्यों होती है? क्या है इसके पीछे का साइंसZoom

मच्छर काटने के बाद शरीर एक केमिकल छोड़ता है, जिसकी वजह से खुजली होने लगती है.

Mosquito Bites Effect on Skin: गर्मियों की शुरुआत होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ गया है. मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलती हैं. जब आपको मच्छर काटता है, तब उस जगह खुजली, जलन और छोटा सा लाल उभार हो जाता है. कई लोगों को लगता है कि यह मच्छर के डंक की वजह से होता है, लेकिन इसके पीछे हमारे शरीर का रिस्पॉन्स होता है. इसकी वजह से मच्छर काटने के बाद लोगों को खुजली महसूस होने लगती है. मच्छर केवल हमारा खून ही नहीं पीते, बल्कि वे हमारी स्किन के अंदर अपनी लार भी छोड़ देते हैं, जिससे बीमारियां फैल जाती हैं.

मच्छर के काटने के बाद खुजली क्यों होती है?

अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक जब मच्छर काटता है, तो वह हमारी स्किन के अंदर अपना लार छोड़ देता है. मच्छर द्वारा छोड़ी गई लार को हमारा शरीर एक एलर्जेन के रूप में देखता है. जैसे ही यह लार स्किन में प्रवेश करती है, वैसे ही हमारा इम्यून सिस्टम तुरंत एक्टिव हो जाता है. इस एलर्जेन को शरीर के बाहर निकालने के लिए इम्यून सिस्टम मच्छर काटने वाली जगह पर हिस्टामाइन नामक एक केमिकल भेजता है. हिस्टामाइन का काम व्हाइट ब्लड सेल्स को संक्रमण वाली जगह तक पहुंचाने के लिए ब्लड वेसल्स को चौड़ा करना है. इसी हिस्टामाइन के कारण उस जगह पर थोड़ी सी सूजन आ जाती है और खुजली महसूस होने लगती है. अधिकतर लोगों को मच्छर के काटने से एलर्जी होती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्किन में लार क्यों छोड़ देता है मच्छर?

मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट बताती है कि जब एक मच्छर आपकी त्वचा पर बैठता है, तो वह अपने डंक को ब्लड वेसल्स की तलाश में त्वचा के अंदर चुभाता है. खून चूसने से पहले वह अपनी लार को आपकी नसों में इंजेक्ट करता है. इस लार में विशेष प्रकार के एंजाइम और प्रोटीन होते हैं, जो एंटी-कोगुलेंट के रूप में काम करते हैं. इनका मुख्य काम खून को जमने से रोकना होता है, ताकि मच्छर बिना किसी बाधा के पतला खून आसानी से चूस सके. अगर मच्छर ऐसा न करे, तो हमारा खून हवा के संपर्क में आते ही थक्का बन जाएगा और मच्छर के डंक में फंस जाएगा.

मच्छर काट ले, तो खुजली से कैसे पाएं राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मच्छर के काटने के बाद सबसे पहले उस जगह को साबुन और पानी से धोना चाहिए. खुजली कम करने के लिए बर्फ की सिकाई सबसे असरदार है, क्योंकि यह ब्लड वेसल्स को सिकोड़ती है और हिस्टामाइन के असर को कम करती है. इसके अलावा कैलामाइन लोशन या एलोवेरा जेल लगाने से भी त्वचा को ठंडक मिलती है. हालांकि इन सभी उपायों से आपको खुजली से राहत मिल जाएगी, लेकिन अगर संक्रमित मच्छर काटेगा, तो आपके शरीर में वायरस पहुंच जाएगा. इससे आपको डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए मच्छरों से बचाव करना बेहद जरूरी है. मच्छरों से बचने के लिए रात में मच्छरदानी या मॉस्किटो रिपेलेंट्स का उपयोग करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *