‘घर पर बैठो’ कमेंट पर भड़कीं तृषा कृष्णन- ‘ये तुम्हारे बारे में बताते हैं, एक्टर ने लिया यू-टर्न, मांगी माफी

‘घर पर बैठो’ कमेंट पर भड़कीं तृषा कृष्णन- ‘ये तुम्हारे बारे में बताते हैं, एक्टर ने लिया यू-टर्न, मांगी माफी


Last Updated:

तृषा कृष्णन और थलापति विजय की कहानी आए दिन नया मोड़ ले रही है. इस कथित अफेयर के बीच कई सारे लोग अपनी टिप्पणी कर चुके हैं. हाल ही में एक्टर और फिल्ममेकर आर पार्थिबन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसकी खूब आलोचना हुई. एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी. अब पार्थिबन ने अपने स्टेटमेंट पर यू-टर्न ले लिया है.

आर पार्थिबन एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे जहां अचानक उन्हें तृषा कृष्णन की फोटो दिखाई गई. इसपर एक्टर ने आपत्तिजनक कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें घर पर बैठना चाहिए जिसके बाद तृषा ने बिना किसी का नाम लिए अपना गुस्सा जाहिर किया.

तृषा ने एक्स पर लिखा, ‘मुझे हाल ही में एक कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि मेरा नाम और तस्वीर आखिरी समय में एक व्यक्ति के अनुरोध पर शामिल की गई थी. इसकी रिक्वेस्ट मेकर ने अपने असिस्टेंट के जरिए कराई थी. वो कहती हैं कि माइक किसी के कमेंट को समझदार नहीं बनाता बस शोर को बढ़ावा देता है’.

गलाटा अवॉर्ड्स में आर पार्थिबन को तृषा की तस्वीर दिखाई गई और पूछा गया कि वो एक्ट्रेस के बारे में क्या सोचते हैं. इसपर उन्होंने विवादित कमेंट करते हुए कहा कि तृषा को कुछ दिन घर में रखना चाहिए और बाहर नहीं निकलने देना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस की नाराजगी के बाद पार्थिबन ने अपने आपत्तिजनक कमेंट पर खेद जताते हुए कहा कि उनसे अनजाने में गलती हो गई थी. वो किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे. एक्ट्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए पार्थिबन कहते हैं कि उनकी नीयत खराब नहीं थी.

वो कहते हैं कि उन्होंने तृषा के लिए कहा था कि उन्हें कुछ दिन घर पर बैठना चाहिए. उनकी बातों का संदर्भ था कि घर पर बैठने से वो चीजों को इग्नोर कर पाएंगी. मुश्किलों से बचने के लिए ये उनका आसान रास्ता है.

पार्थिबन ने अपने यूट्यूब पर इस विवाद पर सफाई देते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें वो कहते हैं कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. वो इस बारे में आगे कहते हैं कि उन्होंने इवेंट के ऑर्गनाइजर्स से खास रिक्वेस्ट की थी कि उनके उस क्लिप का इस्तेमाल न किया जाए, लेकिन किसी ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया वीडियो शेयर कर दिया.

अपनी बातों पर पूरा यू-टर्न मारते हुए अब ये एक्टर कहते हैं कि वो महिलाओं का पूरा सम्मान करते हैं और महिलाओं की आजादी के हक में अपनी आवाज उठाते हैं. उनका मानना है कि महिलाओं को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का पूरा हक है.

एक तरफ जहां पार्थिबन को तृषा कृष्णन पर किए कमेंट की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी तरफ थलापति विजय ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद उनकी ही पार्टी की नेता ने सवाल खड़े कर दिए थे. टीवीके की रंजना ने विजय से सवाल किया कि उनकी बातों से प्रतीत होता है कि उनकी पत्नी का उनती जिंदगी में कोई महत्व नहीं है. ऐसे में वो महिलाओं का सम्मान कैसे करेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *