‘पाकिस्तान में रिलीज हो या नहीं, फर्क नहीं पड़ता’, धुरंधर 2 से पहले आदित्य धर का बड़ा बयान वायरल!

‘पाकिस्तान में रिलीज हो या नहीं, फर्क नहीं पड़ता’, धुरंधर 2 से पहले आदित्य धर का बड़ा बयान वायरल!


Last Updated:

डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच उनका एक पुराना बयान फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह इसमें कह रहे हैं कि अगर उनकी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

ख़बरें फटाफट

‘पाकिस्तान में रिलीज हो या नहीं, फर्क नहीं पड़ता’, आदित्य धर का बड़ा बयान Zoom

धुरंधर 2 का बेसब्री से हो रहा इंतजार

नई दिल्ली. धुरंधर की अपार सफलता के बाद अब आदित्य धर अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर आने के बाद तो लोगों की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर दोगुनी हो गई है. लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आदित्य धर का एक बयान काफी चर्चा में हैं.

वायरल हो रहे इस बयान में आदित्य धर कह रहे हैं कि उनकी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हो या न हो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना है कि फिल्म किसी देश की जनता के खिलाफ नहीं और न बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है. ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.

पहली फिल्म से ही जमा ली थी धाक

आदित्य धर को इंडस्ट्री में बड़ी पहचान विक्की कौशल स्टार फिल्म उरी से मिली है. इस फिल्म के बाद विक्की के साथ-साथ आदित्य धर की भी चांदी हो गई थी. यह फिल्म साल 2019 में आई थी. फिल्म में साल 2016 के उरी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को दिखाया गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. फिल्म ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते थे.लेकिन उनकी ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई थी.

पाकिस्तान में रिलीज न हो या नहीं फर्क नहीं

इस फिल्म की अपार सफलता के बाद आदित्य धर से पूछा गया था कि उनकी फिल्म पाकिस्तान में नहीं रिलीज हुई. इस पर क्या कहना है. इस सवाल के जवाब में आदित्य धर ने कहा था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी पाकिस्तान में रिलीज होती है या नहीं. उनकी फिल्म में वहां की जनता के खिलाफ कुछ नहीं कहा गया है.फिल्म सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ है.

बता दें कि उरी की तरह ही आदित्य धर की फिल्म धुरंधर भी पाकिस्तान में बैन हुई थी. लेकिन फिल्म वहां चर्चा में रही थी. पाकिस्तान में इसकी पायरेटेड डीवीडी करीब 16 रुपये में बिकती थीं. नेटफ्लिक्स पर आई तो पाकिस्तान में भी यह काफी लोकप्रिय हो गई और वहां के प्लेटफॉर्म पर नंबर वन ट्रेंड करने लगी थी.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *