Stock Market Falls 100+ Pts; Banking, Auto, FMCG Selloff

Stock Market Falls 100+ Pts; Banking, Auto, FMCG Selloff


मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 11 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है, ये 24,000 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

कच्चा तेल 88 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 0.25% गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.50% चढ़कर 5,724 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई 1,351 अंक या 2.50% चढ़कर 55,599 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 5 अंक या 0.015% चढ़कर 25,963 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2 अंक या 0.053% ऊपर 4,125 परकारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 10 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 34 अंक (0.07%) गिरकर 47,706 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.005% बढ़कर 22,697 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 14 अंक (0.21%) गिरकर 6,781 पर बंद हुआ।

10 मार्च को FII ने ₹4,672 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • एक दिन पहले विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹4,672 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹6,333 करोड़ की नेट खरीदारी की।
  • मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹32,849 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹48,134 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • फरवरी महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹6,640 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹38,423 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 10 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 640 अंक (0.82%) की तेजी के साथ 78,205 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 233 अंक (0.97%) की तेजी रही, ये 24,262 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *