Medicinal Plants for Home Garden | Low Maintenance Medicinal Plants | घर में लगाने वाले औषधीय पौधे | घर के आस पास कौनसे पौधे लगाएं |

Medicinal Plants for Home Garden | Low Maintenance Medicinal Plants | घर में लगाने वाले औषधीय पौधे | घर के आस पास कौनसे पौधे लगाएं |


Last Updated:

Medicinal Plants for Home Garden: आजकल लोग घरों के आसपास हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ऐसे पौधों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर हों. आंगन, छत या बालकनी में छोटे-छोटे गमलों में उगने वाले ये पौधे न केवल वातावरण को ताजा रखते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर घरेलू उपचार के रूप में किसी रामबाण औषधि से कम नहीं होते. हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आसानी से अपने घर के आस-पास लगा सकते हैं और ये आपके बेहद काम आने वाले हैं.

Grow these medicinal plants around your home

आजकल लोग अपने घरों के आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाना पसंद करते हैं. अगर ये पौधे औषधीय गुणों से भरपूर हों तो यह सेहत के लिए और भी फायदेमंद हो जाते हैं. कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें आप अपने घर के आंगन, छत या बालकनी में गमलों में आसानी से उगा सकते हैं. ये पौधे ज्यादा देखभाल नहीं मांगते और जरूरत पड़ने पर घरेलू उपचार के रूप में भी काम आते हैं. खास बात यह है कि कम जगह में भी ये पौधे अच्छी तरह बढ़ते हैं और घर के वातावरण को भी ताजा बनाए रखते हैं. गृहणी दीपा जोशी बताती हैं कि ये पौधे उन्होंने घर में लगाए जो उन्हें समय समय पर काफी अच्छा फायदा देते है स्वास्थ से लेकर बालों के लिए, स्किन के लिए भी वो इनका इस्तेमाल करते है .

Benifits of mint

पुदीना एक बहुत ही उपयोगी और जल्दी बढ़ने वाला पौधा है. इसे गमले या छोटे से बगीचे में आसानी से लगाया जा सकता है. पुदीना अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. गर्मियों में पुदीने की चटनी, शरबत या पुदीना पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और ताजगी बनी रहती है. इसके अलावा पुदीना पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी में भी राहत देता है. कई लोग पुदीने की पत्तियों को चाय में डालकर भी पीते हैं, जिससे स्वाद और सेहत दोनों का फायदा मिलता है.

Grow tulsi

तुलसी को भारतीय घरों में बहुत पवित्र और औषधीय पौधा माना जाता है. लगभग हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है. तुलसी की पत्तियां सर्दी-खांसी, गले की खराश और बुखार में काफी फायदेमंद होती हैं. रोज सुबह तुलसी की कुछ पत्तियां खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसके अलावा तुलसी का काढ़ा या चाय पीने से भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. तुलसी का पौधा घर के वातावरण को भी शुद्ध करने में मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Grow alovera plant

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे आजकल लगभग हर घर में लगाया जाता है. इसकी देखभाल करना भी काफी आसान होता है. एलोवेरा की मोटी पत्तियों के अंदर पाया जाने वाला जेल त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह त्वचा को ठंडक देने, जलन कम करने और छोटे-मोटे घाव भरने में मदद करता है. कई लोग एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फेस पैक या हेयर पैक के रूप में भी करते हैं. इसके अलावा एलोवेरा को सेहत के लिए भी उपयोगी माना जाता है.

Benefits of rosemary plant

रोजमेरी एक सुगंधित पौधा है जो आजकल घरों और किचन गार्डन में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसकी खुशबू बहुत ताजगी भरी होती है. रोजमेरी की पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में भी किया जाता है. इसके अलावा रोजमेरी बालों की देखभाल में भी उपयोगी मानी जाती है. कई लोग रोजमेरी का पानी या तेल बनाकर बालों में लगाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और बाल मजबूत बनते हैं. यह पौधा घर की सजावट में भी सुंदर लगता है.

Grow curry leaves

करी पत्ता एक ऐसा पौधा है जिसका इस्तेमाल अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. दक्षिण भारत के कई व्यंजनों में करी पत्ते का खास महत्व होता है. लेकिन स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. करी पत्ता पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसके अलावा कई लोग बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए भी करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं.

Indian Borage

अजवाइन का पौधा भी घर में आसानी से उगाया जा सकता है. इसकी पत्तियां हल्की खुशबूदार होती हैं और इनमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. अजवाइन का इस्तेमाल खासतौर पर पाचन से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है. गैस, पेट दर्द और अपच जैसी परेशानियों में अजवाइन काफी राहत देती है. कई लोग इसकी पत्तियों से चाय या काढ़ा भी बनाते हैं, जो सर्दी-खांसी में फायदेमंद माना जाता है. इसलिए यह पौधा घर के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *