नई दिल्ली. वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. 5 जून को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब 12 जून को थिएटर्स में आएगी. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि वरुण धवन जल्द ही एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं. एक्टर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद पर्दे से काफी लंबे समय के लिए दूर होने वाले हैं. वो अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. खासतौर पर अपनी लाडली के साथ.
इसके साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस को एक पार्टी में सौरब बेदी के साथ क्लोज डांस करते देखा गया था. इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लकेर अटकलें लगने लगीं. हालांकि अब सौरब ने साफ कर दिया है कि वो और मलाइका अरोड़ा सिर्फ दोस्त हैं.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने ‘तैनू शरारत सिखावां’ में नजर आने से पहले सिंगर मधुबंती बागची काफी हिचकिचा रही थीं. हाल ही में उन्होंने बताया कि जब निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें वीडियो में आने को कहा तो उनका पहला सवाल था, ‘इतने सारे एक्टर्स और डांसर्स हैं, फिर ‘शरारत’ में मेरा क्या काम?’ हालांकि, बाद में उन्होंने एक शर्त पर हामी भरी. उन्होंने आदित्य धर के सामने शर्त रखी थी कि वो डांस नहीं करेंगी. ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, जिससे कई रिकॉर्ड खतरे में पड़ गए हैं. दूसरी ओर, राजपाल यादव की ‘कम शिक्षा’ वाले बयान पर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने सफाई दी है. फिल्ममेकर ने कहा कि उनका मकसद राजपाल यादव का अपमान करना नहीं था.
Bollywood News: पिता के खिलाफ जाकर मोनालिसा ने मुस्लिम के साथ लिए 7 फेरे, हिंदू रीति-रिवाजों से मंदिर में की शादी
मोनालिसा भोसले 2025 के प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई थीं. आज वे हीरोइन बनकर नाम कमा रही हैं. हालांकि, अब वे अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनकी शादी का बताया जा रहा है. उन्होंने परिवार के विरोध के बावजूद केरल के तिरुवनंतपुरम में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. एक्ट्रेस के पिता एक मुस्लिम से शादी के खिलाफ थे. पुलिस और कानूनी सुरक्षा मिलने के बाद मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को अरुमनूर मंदिर में शादी की.
Bollywood News: रवि किशन की ‘मामला लीगल है 2’ का ट्रेलर रिलीज
एक्टर रवि किशन की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया जा चुका है. ट्रेलर के सामने आते ही दर्शकों ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है. इसके पहले सीजन ने भी लोगों का अपना मुरीद बना दिया था. अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन ला रहे हैं.
Social Media News: मां के निधन के बाद टिस्का चोपड़ा का छलका दर्द, शेयर किया इमोशनल मैसेज
एक्ट्रेस तिस्का चोपड़ा की मां का निधन हो गया है. उन्होंने दिवंगत मां पम्मी अरोड़ा को याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है और उनकी उसूलों, मूल्यों और किस्सागोई से जुड़ी यादें शेयर की हैं. तिस्का ने अपनी मां के जीवन के मूल मंत्र ‘मिट्टी पाओ’ का जिक्र किया, जो किसी विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दर्शन और ज्ञान है. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने ही उन्हें कला, कहानी सुनाने का हुनर सिखाया. एक्ट्रेस की मां कैंसर और शारीरिक तकलीफों से जूझ रही थीं.
Bollywoood News: यशराज फिल्म्स से ब्रेकअप के बाद बदली रणवीर सिंह की किस्मत
नई दिल्ली: रणवीर सिंह के करियर की शुरुआत शानदार रही, जिसका बड़ा श्रेय यशराज बैनर को जाता है. उन्होंने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से धमाकेदार डेब्यू किया और बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड जीता. उन्होंने ‘गुंडे’ और ‘बेफिक्रे’ जैसी फिल्मों से एक मजबूत रिश्ता बनाया. हालांकि, साल 2025 में उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया. करियर के अहम पड़ाव में रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ बनकर लौटे. अब उनकी सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का इंतजार है, जिससे दर्शकों को भारी उम्मीदें हैं.
Bollywoood News: शादी के 4 साल बाद हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, नहीं मांगी एलिमनी
नई दिल्ली: टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस ने 4 साल पहले बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया संग शादी रचाई थी. अब खबर है कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका ने उनसे किसी एलिमनी की डिमांड नहीं की है.
Bollywoood News: खतरे में ‘एनिमल’-‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड, ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने चौंकाया
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू के बाद एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल आया है. यकीनन, रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज से पहले न सिर्फ शानदार कमाई करेगी, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड को धराशाई कर देगी. स्पाई थ्रिलर ने अमेरिका में करीब 18.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है, जो रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है. फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू से 19 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज को तैयार है. ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ जैसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
Bollywoood News: राजपाल यादव की नाराजगी के बाद प्रियदर्शन ने बयान पर दी सफाई
राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने उनकी ‘कमजोर शिक्षा’ पर बयान देकर हालात पर दुख जताया था, लेकिन राजपाल यादव उनकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखते. प्रियदर्शन के बयान से राजपाल के स्वाभिमान जो ठेस पहुंचीं, शायद उसके चलते उन्होंने फिल्ममेकर को जवाब देना जरूरी समझा. अब प्रियदर्शन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा एक्टर का अपमान करना नहीं था. उनका मतलब किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि दुनियादारी के हिसाब से ‘स्ट्रीट स्मार्ट’ होने की कमी से था. प्रियदर्शन मानते हैं कि राजपाल यादव स्वभाव से सीधे इंसान हैं, जो अक्सर कानूनी पेचीदगियों और चालाक लोगों को नहीं समझ पाते.
South Films Latest News: पोस्ट को लेकर डायरेक्टर हरीश शंकर पर बरसे महेश बाबू के फैंस, मांगनी पड़ी माफी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सोशल मीडिया को लेकर एक विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच तेलुगु फिल्म निर्देशक हरीश शंकर ने बुधवार को सुपरस्टार महेश बाबू के फैंस से माफी मांगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को बिना पूरा पढ़े कोट कर देने की वजह से गलतफहमी पैदा हो गई थी. इस पोस्ट को लेकर महेश बाबू के फैंस ने नाराजगी जताई, जिसके बाद हरीश शंकर ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार करते हुए सफाई दी और कहा कि उनका किसी को भी आहत करने का कोई इरादा नहीं था.मामले की शुरुआत मंगलवार को हुई, जब हरीश शंकर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रहे थे. इस दौरान वे अपनी आने वाली फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी बीच एक फैन ने पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी फिल्म महेश बाबू की फिल्मों के बनाए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दे. हरीश शंकर ने इस पोस्ट को पूरी तरह पढ़े बिना ही उसे कोट करते हुए ‘ऐसा ही होगा’ लिख दिया, लेकिन जब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया तो महेश बाबू के कुछ फैंस को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इस पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी. हरिश शंकर को जब अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने इसे डिलीट कर दिया. बाद में बयान जारी करते हुए पूरे मामले को स्पष्ट किया और फैंस से माफी भी मांगी.
Bollywood Latest News: ‘कश्मीर फाइल्स’ के चार साल पूरे
भारत का इतिहास अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. लेकिन इसी इतिहास में कुछ ऐसे दर्दनाक अध्याय भी दर्ज हैं, जिन्हें याद भर करने से रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसा ही एक पीड़ादायक अध्याय वर्ष 1990 में कश्मीर घाटी में हुए नरसंहार और वहां से बड़ी संख्या में लोगों के पलायन से जुड़ा है, जिसको निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने वर्ष 2022 में आई अपनी फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के माध्यम से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया. इस फिल्म के जरिए उन्होंने कश्मीरी लोगों के साथ हुई उस घटना को व्यापक रूप से सामने लाने और समाज को उसके बारे में जागरूक करने का प्रयास किया. फिल्म ने बुधवार को अपनी रिलीज के 4 साल पूरे कर लिए हैं. फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के समय यह काफी सफल रही और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया गया था.
Bollywood Latest News: ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, 1 मई को रिलीज होगी फिल्म
जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म एक दिन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में ‘फॉर्च्यून बेल’ के जरिए शुरू होने वाली प्रेम कहानी दिखाई गई है, जहां जुनैद का किरदार एक दिन के लिए मीरा को पाने की विश मांगता है. दोनों के बीच खूबसूरत रोमांटिक पल दिखाए गए हैं, लेकिन आखिर में कहानी अचानक दर्दनाक मोड़ ले लेती है, जिससे फिल्म का सस्पेंस और बढ़ जाता है.
Social Media News: अनुराग डोभाल के भाई कलम ने तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल यानी UK07 राइडर अभी अस्पताल में हैं. उनका अपना परिवार तो उनके साथ नहीं आया, लेकिन प्रेग्नेंट पत्नी उनके साथ हैं. सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. अनुराग के भाई अतुल डोभाल यानी कलम इंक ने इस एक्सीडेंट के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है और अपने भाई के सभी आरोपों का जवाब देते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
Bollywood Latest News- बादशाह के ‘टिटरी’ गाने पर भड़कीं सोना मोहपात्रा
सिंगर सोना मोहपात्रा ने रैपर बादशाह के नए गाने ‘टिटरी’ को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि गानों में भद्दे और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना क्रिएटिविटी नहीं कहलाता. सोना का मानना है कि म्यूज़िक इंडस्ट्री में लोकप्रियता के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग गलत संदेश देता है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है, जहां कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ बादशाह के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं.
Dhurandhar 2 News: धुरंधर के गाने में आने से पहले जब मधुबंती बागची ने किए सवाल
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने ‘तैनू शरारत सिखावां’ में नजर आने से पहले सिंगर मधुबंती बागची काफी हिचकिचा रही थीं. हाल ही में उन्होंने बताया कि जब निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें वीडियो में आने को कहा तो उनका पहला सवाल था, ‘इतने सारे एक्टर्स और डांसर्स हैं, फिर ‘शरारत’ में मेरा क्या काम?’ हालांकि, बाद में उन्होंने एक शर्त पर हामी भरी. उन्होंने आदित्य धर के सामने शर्त रखी थी कि वो डांस नहीं करेंगी.
मां की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राजकुमार राव
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव कई यादगार फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीता, लेकिन इस सफलता की कहानी में कई दर्द भरे पल भी छिपे हैं. बताया जाता है कि अभिनेता अपने शुरुआती दिनों में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसी दौरान उनकी मां कमलेश यादव का निधन हो गया था. अब उनकी मां को इस दुनिया से गए हुए 10 साल पूरे हो गए हैं. बुधवार को अभिनेता ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया.
दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग ‘डीलर’ रिलीज
पंजाबी गानों और अपने मस्ती भरे अंदाज से फैंस को डांस करने पर मजबूर कर देने वाले पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग रिलीज हो चुका है. सोशल मीडिया पर रिलीज के साथ ही गाने को धमाकेदार रिस्पांस मिल रहा है क्योंकि गाने में दिलजीत का चुलबुला और धमाकेदार रैपर स्टाइल फैंस को देखने को मिल रहा है. ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर के बीच सिंगर ने फैंस को खुश होने का एक और मौका दे दिया है.
टीना आहूजा ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
गोविंदा और सुनीता आहूजा हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं, जब सुनीता ने उन पर एक छोटी एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया. चल रहे विवाद के बीच, उनकी बेटी टीना आहूजा ने आखिरकार अपने माता-पिता की शादी में दरार पर बात की है. टीना ने हाल ही में विमेंस डे के लिए सुनीता का यूट्यूब व्लॉग संभाला और तलाक के विवाद पर बात की. टीना ने कहा, ‘हम औरतें दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं, और हम अपने बारे में नहीं सोचतीं. इसलिए, मैंने अपनी औरत के लिए कुछ खास करने का सोचा.’ फिर उन्होंने सीधे तलाक की अफवाहों पर बात की और कहा, ‘दो साल अच्छे नहीं रहे. बहुत उथल-पुथल रही है.’
‘धुरंधर’-‘टॉक्सिक’ से घबराए ‘डकैत’ के मेकर्स, अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है. धुरंधर से बॉक्स-ऑफिस पर खौफ का माहौल है. क्लैश से बचने के लिए कई सारी फिल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. इनमें यश की टॉक्सिक और मृणाल ठाकुर की डकैत शामिल हैं. मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ को अब नई रिलीज डेट मिल गई है. ‘डकैत’ अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी.
Reality Show News: दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला के फैंस पर लगाया गंभीर आरोप, एक्टर ने किया पलटवार
प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल के बीच स्प्लिट्सविला से शुरू हुआ रिश्ता अब टूट गया है. दिव्या अग्रवाल कभी प्रिंस को अपना भाई कहती थीं और अब दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहने से हिचकिचा भी नहीं रहे हैं. दिव्या ने प्रिंस के फैंस पर धमकी देने का आरोप लगाया. अब प्रिंस ने उन्हें फुटेज की भूखी कहकर पलटवार किया है.
Celeb Relationship: मलाइका अरोड़ा के मिस्ट्री मैन ने डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
एक्टर सौरब बेदी इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ वायरल हुए एक पार्टी वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो में दोनों को साथ डांस करते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं. अब सौरब ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो और मलाइका बस दोस्त हैं और उनके बीच इससे ज्यादा कुछ नहीं है.
Bollywood Celeb News: एक्टिंग से ब्रेक ले रहे वरुण धवन?
वरुण धवन को आखिरी बार ‘बॉर्डर 2’ में देखा गया था. फिल्म की सक्सेस के बाद से चर्चा है कि वरुण धवन जल्द ही एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं. अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इस फिल्म की रिलीज के बाद एक लंबे समय के लिए पर्दे से दूर होने वाले हैं.