47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। MPESB ने 291 वैकेंसी निकाली। साथ ही झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 ओपनिंग्स की।
इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…
1. सूरत नगर निगम में 1924 पदों का नोटिफिकेशन जारी
सूरत नगर निगम में क्लर्क और ड्राइवर के 1924 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
12वीं पास, आईटीआई डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग और एमबीबीएस की डिग्री।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 18 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम / ओएमआर टेस्ट
- स्किल टेस्ट / प्रैक्टिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
एग्जाम पैटर्न :
नॉन टेक्निकल पोस्ट :
- रिटन एग्जाम में एक पेपर होगा।
- जनरल नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज, गुजराती, बेसिक मैथमेटिक्स और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे।
टेक्निकल पोस्ट :
पार्ट ए :
रिटन एग्जाम में रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे।
पार्ट बी :
संबंधित क्षेत्र जैसे सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, नर्सिंग या मेडिसिन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
- Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- जिस ट्रेड के लिए आवेदन करना है, उसके आगे दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करके डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
2. मप्र में 291 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब अटेंडेंट, टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2026 को होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स के साथ 12वीं पास।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा/तीन महीने की ड्रेसर ट्रेनिंग/ फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी के साथ 12वीं पास। मान्यत प्राप्त संस्थान से फॉर्मेसी में डिप्लोमा।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
- एससी/एसटी/ओबीसी, विभाग/निगम/मंडल/आयोग/होमगार्ड में कार्यरत शासकीय कर्मचारी, महिला : अधिकतम 45 साल
- आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन एग्जाम के बेसिस पर
सैलरी :
पद के अनुसार 18,000 – 91,300 रुपए प्रतिमाह
फीस :
- अनारक्षित : 500 रुपए
- केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन : 250 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
- परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी।
- दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी।
- लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, और तकनीकी ट्रेड पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
ऐसे करें आवेदन :
- MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने के बाद पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें।
- सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
3. झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 पदों पर भर्ती
झारखंड नेशनल हेल्थ मिशन में 201 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स :
| कैटेगरी | पदों की संख्या |
| जनरल | 81 |
| ईडब्ल्यूएस | 20 |
| एसटी | 52 |
| एससी | 20 |
| बीसी – 1 | 16 |
| बीसी – 2 | 12 |
| कुल पदों की संख्या | 201 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हेल्थकेयर मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा
- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए
- पब्लिक हेल्थ में मास्टर डिग्री
- पब्लिक हेल्थ या हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 3 साल का एक्सपीरियंस
- हेल्थकेयर इंडस्ट्री में वर्क एक्सपीरियंस
- कंप्यूटर सिस्टम्स या हॉस्पिटल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का बेसिक नॉलेज
एज लिमिट :
- जनरल, ईडब्ल्यूएस : 40 साल
- ओबीसी : 2 साल की छूट
- महिला : 3 साल की छूट
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
सैलरी :
41,000 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
योग्यता और अनुभव के आधार पर
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)’ के विकल्प पर जाएं।
- नए यूजर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉगिन करके Combined Medical Services Examination 2026 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
4. भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू
भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) और एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 14 मार्च से शुरू की जाएगी। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है। करेक्शन विंडो 10 से 11 अप्रैल तक खुली रहेगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
अग्निवीर एसएसआर :
- 12वीं की परीक्षा मैथ्स और फिजिक्स के साथ पास की हो।
- केमेस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से किसी एक विषय में पढ़ाई की हो।
अग्निवीर एमआर :
10वीं पास।
एसएसआर (Med) :
कम से कम 50% अंकों के साथ फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास। हर सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स जरूरी।
एज लिमिट :
- अग्निवीर एसएसआर 01/2027 : 01 दिसंबर 2004 – 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।
- अग्निवीर एसएसआर 02/2027, एसएसआर (Med) 02/2027 : 01 मई 2005 – 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।
- अग्निवीर एमआर 01/2027 : 01 दिसंबर 2004 – 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।
- 01 दिसंबर 2004 – 31 मई 2009 : 1 मई 2005 – 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।
फीस :
सभी के लिए : 550 रुपए के साथ 18% जीएसटी
सिलेक्शन प्रोसेस:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- फिजिकल फिटेनस टेस्ट
- रिटन एग्जाम
- मेडिकल एग्जाम
एग्जाम पैटर्न :
अग्निवीर (SSR) एसएसआर (Med) : स्टेज – 1
अग्निवीर (SSR) एसएसआर (Med) : स्टेज – 2
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| इंग्लिश | 25 | 25 |
| साइंस | 25 | 25 |
| मैथमेटिक्स (for SSR) / बायोलॉजी (for SSR Med) | 25 | 25 |
| जनरल अवेयरनेस | 25 | 25 |
| टोटल | 100 | 100 |
अग्निवीर (MR) : स्टेज – 2
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- आधार कार्ड या कोई अन्य मान्य पहचान पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट)
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो)
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुल जाएगा, जहां रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
- सब्मिट पर क्लिक करके पेज पर लॉग इन करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
इंडियन अग्निवीर एसएसआर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन इंडियन अग्निवीर एमआर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
अग्निवीर एमईडी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
RailTel में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती; IDBI बैंक में 200 वैकेंसी, NIT पटना में नॉन टीचिंग की ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी RailTel में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती की, IDBI बैंक में 200 वैकेंसी की। साथ ही NIT पटना में 38 पदों पर भर्ती की। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। पूरी खबर यहां पढ़ें
